कब ग्रहों की बदलेगी चाल
शुक्र मिथुन में गोचर, सूर्य देव कर्क राशि में गोचर और मंगल कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। इसका सभी राशियों पर शुभ अशुभ असर पड़ेगा। गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में उदित होंगे, शनि देव मीन राशि में वक्री होंगे, बुध कर्क में वक्री और बुध कर्क राशि में अस्त होंगे। इसके साथ ही शनि मीन राशि में, गुरु मिथुन राशि में, राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में गोचर करते हुए सभी राशियों को प्रभावित करेंगे। चंद्रमा हर सवा 2 दिन के बाद अपनी चाल बदलते रहते हैं।
जुलाई 2025 में होगी झमाझम बारिश
ज्योतिषाचार्य के अनुसार जुलाई में ग्रहों की जो स्थिति बनने जा रही है, वह बड़े परिवर्तनों की ओर इशारा कर रहे हैं। शुक्र मंगल और सूर्य के राशि परिवर्तन से व्यापार में तेजी आएगी। खेती और इससे जुड़े कामों में नुकसान होने के योग बन रहे हैं। देश में कई जगह ज्यादा बारिश होगी। प्राकृतिक घटनाएं होगी। भूकंप आने की संभावना है। तूफान, बाढ़, भूस्खलन, पहाड़ टूटने, सड़के और पुल भी टूटने की घटनाएं हो सकती हैं। यातायात से जुड़ी बड़ी दुर्घटना होने की भी आशंका है। आइये जानते हैं कब ग्रह गोचर करेंगे।जुलाई 2025 में ग्रहों का गोचर
9 जुलाईः गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में उदित होंगे।
13 जुलाईः शनि देव मीन राशि में वक्री होंगे
16 जुलाईः सूर्य देव कर्क राशि में गोचर करेंगे।
18 जुलाईः बुध कर्क में वक्री होंगे।
24 जुलाईः बुध कर्क राशि में अस्त होंगे।
26 जुलाईः शुक्र मिथुन में गोचर करेंगे
28 जुलाई: मंगल कन्या राशि में प्रवेश करेंगे
ग्रह राशि परिवर्तन का इन राशियों को फायदा
ज्योतिषाचार्य नीतिका शर्मा के अनुसार जुलाई में 3 ग्रहों के राशि परिवर्तन और 7 बार चाल बदलने से मिथुन, वृश्चिक, मकर और मीन राशि के जातकों को सबसे अधिक लाभ होगा। इससे इनको हर क्षेत्र में सफलता मिलने वाली है। आर्थिक मामलों में भी फायदा मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यस्थल में आपके काम की प्रशंसा होगी। ऐसे में पदोन्नति भी मिल सकती हैं। व्यापारी वर्ग के लोगों को भी मुनाफा मिलेगा। कार्यों में अच्छी सफलताएं प्राप्त होंगी।शुभ प्रभावः मिथुन, वृश्चिक, मकर और मीन
अशुभ प्रभावः वृष, सिंह, तुला और कुंभ
मिलाजुला प्रभावः मेष कर्क, कन्या और धनु