मेष राशि (Shukra Asta 2025 Effect On Mesh Rashi)
शुक्र का मीन राशि में अस्त होना मेष राशि वालों पर दुष्प्रभाव डालेगा। शुक्र के मीन राशि में अस्त होने से मेष राशि वाले संचित संपत्ति का अधिकतर हिस्सा विलासिता या सुख-सुविधाओं पर खर्च कर सकते हैं। हालांकि इन खर्चों से आपको कोई परेशानी नहीं होगी, कुछ मिलने की उम्मीद बंधेगी। इससे आप खुशी महसूस करेंगे।विवाहित लोग जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। शुक्र के अस्त होने से मनोरंजन और यात्रा जैसे क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम मिलने के आसार हैं।
मिथुन राशि (Shukra Asta 2025 Effect On Mithun Rashi)
मिथुन राशि पर भी शुक्र अस्त का दुष्प्रभाव पड़ेगा। शुक्र अस्त अवधि में मिथुन राशि के लोगों को संभव है करियर और व्यापार में लाभ न मिले। कुछ परिस्थितियों में जो लोग विदेश में काम कर रहे हैं या अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के लिए काम करते हैं, उन्हें कुछ नकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।इस समय छात्रों को अपना लक्ष्य पाने में अधिक प्रयास करना पड़ सकता है। शुक्र के मीन राशि में अस्त होने सेछात्रों का मन पढ़ाई की जगह मनोरंजन पर अधिक लगेगा। प्रेम संबंधों में सावधानी आपको अच्छा फल दिलाएगा।
कन्या राशि (Shukra Asta 2025 Effect On Kanya Rashi)
आपकी राशि कन्या है तो मीन राशि में शुक्र अस्त होना सकारात्मक फल नहीं देगा। मीन राशि में शुक्र अस्त होने और राहु की उपस्थिति के कारण वैवाहिक और निजी संबंधों में समस्या हो सकती है।शुक्र मीन राशि में अस्त होने से कन्या राशि के लोगों को यौन अंगों से संबंधित बीमारी होने की आशंका है। इस समय आपको यात्रा करने से बचना चाहिए और महिलाओं के साथ किसी भी तरह का मतभेद या विवाद नहीं करना चाहिए। आपको अपने काम के प्रति फोकस रहना चाहिए।
तुला राशि (Shukra Asta 2025 Effect On Tula Rashi)
आपकी राशि तुला है तो मीन राशि में शुक्र अस्त की घटना अशुभ हो सकता है। इससे तुला राशि वालों को जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में नकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। शुक्र मीन राशि में अस्त होकर विवाहित लोगों को नकारात्मक परिणाम दे सकते हैं।इस समय तुला राशि वालों के शत्रु सक्रिय हो सकते हैं। स्वास्थ्य समस्याएं भी परेशान कर सकती हैं। आपको इस समय महिलाओं से बहस करने से बचना चाहिए। ये भी पढ़ेंः Budh Asta Horoscope: 5 राशि के करियर के लिए आने वाले 16 दिन खतरनाक, बुध अस्त से हो सकता है भयंकर नुकसान
मीन राशि (Shukra Asta 2025 Effect On Meen Rashi)
मीन राशि में ही शुक्र अस्त हो रहे हैं। इसके कारण आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। राहु और अष्टमेश शुक्र के पहले भाव में होने से आप कमजोर या थका हुआ महसूस कर सकते हैं। लेकिन शुक्र के मीन राशि में अस्त होने से आप उत्साहित भी रहेंगे।इस समय लघु यात्रा से अत्यधिक लाभ हो सकता है। इस समय मीन राशि के छात्रों को सकारात्मक परिणाम कम ही मिलने की आशंका है। साहित्य या कला के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को करियर में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।