मेष राशि
यह समय मेष राशि वालों के लिए निजी जीवन में ध्यान केंद्रित करने वाला रहेगा। इस समय मेष राशि वालों का झुकाव घर-परिवार की ओर अधिक रहेगा। माता पक्ष से जुड़ी भावनाएं उभर सकती हैं। मामा-मामी या मौसी का स्नेह मिलेगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए अगले एक माह उत्सुकता और जिज्ञासा भरा रहने वाला है। आसपास की घटनाओं को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे। लोगों से बातचीत और विचार साझा करने की क्षमता बढ़ेगी। भाई-बहनों से रिश्ता मजबूत होगा। उनके साथ अच्छा समय बिताएंगे।
मिथुन राशि
सूर्य का कर्क राशि में गोचर का फैमिली लाइफ पर बड़ा असर पड़ेगा। इस समय मिथुन राशि वाले घर-परिवार के लोगों को प्राथमिकता देंगे, उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। लेकिन इस समय वाणी पर विशेष ध्यान देना होगा और बिना सोचे समझे कोई बात न कहें वर्ना रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं। गुस्से पर काबू रखें।
मकर राशि
सूर्य का राशि परिवर्तन जुलाई 2025 साझेदारी और दांपत्य जीवन को प्रभावित करेगा। इस समय मकर राशि वाले जीवनसाथी को समय नहीं दे पाए तो वो नाराज हो सकते हैं। धैर्य और समझदारी से रिश्तों को संभालना होगा।
मीन राशि
सूर्य का राशि परिवर्तन कर्क राशि जुलाई 2025 आपकी लव स्टोरी को खूबसूरत मोड़ दे सकती है। जो लोग पहले से रिलेशनशिप में हैं, उनके बीच रिश्ता मजबूत होगा और भविष्य पर बड़ा फैसला ले सकते हैं। कुछ लोगों के लिए लव मैरिज के योग बन रहे हैं।