मेष राशि (Surya Gochar Horoscope Mesh Rashi)
सूर्य गोचर 2025 मेष राशि में हुआ है। इससे मेष राशि वालों की लाइफ में उतार चढ़ाव भरा समय रहेगा। रुके हुए कार्य दोबारा शुरू होने के योग बन रहे हैं। विरोधियों के बीच आपका वर्चस्व बढ़ेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में नया प्रयोग करने में जल्दबाजी न करें।
वृषभ राशि (Surya Gochar Horoscope Vrishabh Rashi)
सूर्य गोचर के प्रभाव से इस हफ्ते वृषभ राशि वालों को मित्रों और संबंधियों से नकारात्मक समाचार मिल सकते हैं। कानूनी मामलों में सावधानी रखें। इस अवधि में किसी को उधार देने से बचना चाहिए। अचानक नए कार्यों की शुरुआत न करें। यात्राओं में अनावश्यक व्यय हो सकता है।
मिथुन राशि (Surya Gochar Horoscope Mithun Rashi)
सूर्य गोचर 2025 के प्रभाव से मिथुन राशि के लोगों के परिवार के सदस्यों के जीवन में कुछ अच्छे घटनाक्रम घट सकते हैं। उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों की पदोन्नति हो सकती है। कानूनी मामलों में विजय मिलने की संभावना है।
कर्क राशि (Surya Gochar Horoscope Kark Rashi)
इस सप्ताह कर्क राशि वालों को कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को सावधानी रखनी चाहिए। विवादित मामलों से कुछ समय दूरी बनाकर रखना अच्छा होगा। अपनी कार्यशैली में सुधार करने का प्रयास करें। ये भी पढ़ेंः Surya Gochar 2025: कन्या राशि में बना विपरीत राजयोग, जानें क्या नफा क्या नुकसान
इस सप्ताह सूर्य गोचर के प्रभाव से सिंह राशि वालों को नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। महत्वपूर्ण काम से यात्रा हो सकती है। उच्च तकनीक का प्रयोग सीख सकते हैं। विदेश में काम करने के योग बन रहे हैं। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा।
सिंह राशि (Surya Gochar Horoscope Singh Rashi)
इस सप्ताह सूर्य गोचर के प्रभाव से सिंह राशि वालों को नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। महत्वपूर्ण काम से यात्रा हो सकती है। उच्च तकनीक का प्रयोग सीख सकते हैं। विदेश में काम करने के योग बन रहे हैं। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा।
कन्या राशि (Surya Gochar Horoscope Kanya Rashi)
इस सप्ताह कन्या राशि वालों के जीवन में कई तरह के बदलाव आ सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए समय शुभ नहीं है। तनाव और थकान जैसी परिस्थितियों का लगातार सामना करना पड़ सकता है। संतान की सेहत का ध्यान रखें।
तुला राशि (Surya Gochar Horoscope Tula Rashi)
इस सप्ताह तुला राशि वालों की प्रेम संबंधों में उदासीनता हो सकती है। कार्यक्षेत्र में उच्च पद प्राप्त हो सकता है। सरकारी कार्यों में अप्रत्याशित सफलता मिलने की संभावना बन रही है। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें।
वृश्चिक राशि (Surya Gochar Horoscope Vrishchik Rashi)
कार्यक्षेत्र में नई रणनीति का प्रयोग कर सकते हैं। विदेश में रह रहे लोगों के लिए सूर्य गोचर शुभ नहीं है। राजनीति से जुड़े लोगों को अपमानजनक परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। विरोधियों को हल्के में न लें।
धनु राशि (Surya Gochar Horoscope Dhanu Rashi)
उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। आर्थिक स्थिति बहुत ही शुभ रहेगी। परिवार में सदस्यों के बीच प्रेम भाव में वृद्धि होगी। नौकरी में उच्च पद मिल सकता है। संतान की प्रगति से आप उत्साहित रहेंगे। ये भी पढ़ेंः Leo Weekly Horoscope 13 To 19 April: इस सप्ताह आय बढ़ाने का प्रयास करेंगे, जानें सफलता मिलेगी या नहीं
नया वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। आपकी कार्यशैली काफी अच्छी रहेगी। माता की सेहत में सुधार होगा। विवादित मामलों का समाधान हो सकता है। मन प्रसन्न और गृहस्थ जीवन सुखी रहेगा।