scriptनिर्माणाधीन मस्जिद पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: एसडीएम-सीओ को नहीं दिखा पाए दस्तावेज | Administration action on mosque: not show documents to SDM-CO | Patrika News
औरैया

निर्माणाधीन मस्जिद पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: एसडीएम-सीओ को नहीं दिखा पाए दस्तावेज

Administration action on mosque औरैया में बिना अनुमति के बनाई जा रही मस्जिद पर जिला प्रशासन में बड़ी कार्रवाई की है। मस्जिद कमेटी के सदस्यों को दस्तावेजों को दिखाने के निर्देश दिए।

औरैयाJul 13, 2025 / 02:39 pm

Narendra Awasthi

निर्माणाधीन मस्जिद (फोटो सोर्स- वीडियो ग्रैब)

फोटो सोर्स- वीडियो ग्रैब)

Administration action on mosque औरैया में बिना अनुमति के आलीशान मस्जिद का निर्माण कराया जा रहा था। जिसकी शिकायत मिलने पर एसडीएम ने जांच के आदेश दिए। जांच के लिए गई लेखपाल की टीम ने मस्जिद के दस्तावेज मांगे तो मस्जिद निर्माण करने वालों ने जांच का लिखित आदेश मांग लिया और कोई दस्तावेज नहीं दिखाया।‌ मामले की जानकारी उप जिलाधिकारी को दी गई। इसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और आलीशान मस्जिद को सील कर दिया गया। मौके पर मस्जिद कमेटी के 10 सदस्य मौजूद थे। लेकिन किसी प्रकार का कागज नहीं दिखा पाए। प्रशासनिक अधिकारियों ने दस्तावेज दिखाने के निर्देश दिए। ‌मामला दिबियापुर थाना क्षेत्र का है। ‌

संबंधित खबरें

लेखपाल से जांच का लिखित आदेश मांगा

उत्तर प्रदेश के औरैया के दिबियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुहा गांव में आलीशान मस्जिद बनाई जा रही है। जिसकी जानकारी जिला प्रशासन तक पहुंची। इस संबंध में उप जिलाधिकारी में लेखपाल को मस्जिद की जांच करने के निर्देश दिए। यह मस्जिद 3600 वर्ग फीट जमीन पर बनाई जा रही थी। लेखपाल अभिनव राजपूत मस्जिद का निरीक्षण करने गए। उन्होंने कमेटी के सदस्यों से दस्तावेज दिखाने को कहा। इस पर मस्जिद कमेटी के सदस्यों लेखपाल से ही जांच का लिखित आदेश मांग लिया। जिसके कारण लेखपाल को उल्टे पैर वापस आना पड़ा और इसकी जानकारी उन्होंने एसडीएम को दी।

एसडीएम और सीओ सिटी पहुंचे मौके पर

उप जिलाधिकारी सदर राकेश कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर अशोक कुमार की टीम मस्जिद जांच के लिए पहुंच गई। इस मौके पर दिबियापुर थाना पुलिस की मौजूद थी। मौके पर मौजूद मस्जिद के सदस्यों से एक बार फिर कागज दिखाने को कहा गया। लेकिन मस्जिद कमेटी के सदस्य एक भी कागज नहीं दिखा पाए।

मस्जिद की गई सील

मस्जिद के दस्तावेज ना दिखाए जाने पर प्रशासन में कड़ी कार्रवाई करते हुए मस्जिद को सील कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि मस्जिद के दस्तावेज दिखाएं। वरना आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। औरैया पुलिस ने बताया कि निर्माण कार्य रोक दिया गया है। आगे की कानूनी करवाई जारी है। इस मौके पर मस्जिद कमेटी के सदस्यों में प्रिंस, नायाब, नावेद, जावेद सहित करीब 10 लोग मौजूद थे।

Hindi News / Auraiya / निर्माणाधीन मस्जिद पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: एसडीएम-सीओ को नहीं दिखा पाए दस्तावेज

ट्रेंडिंग वीडियो