2025 TVS Jupiter: TVS मोटर कंपनी ने आधिकारिक रूप से OBD-2B मानकों वाले टू-व्हीलर्स की डिलीवरी शुरू कर दी है, जिसकी शुरुआत TVS Jupiter 110 से हुई है। यह अपडेटेड स्कूटर अब पूरे भारत में डीलरशिप पर उपलब्ध है, जिसकी शुरुआती कीमत 76,691 रुपये (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली) है। चलिए जानते हैं इस अपडेटेड मॉडल में पहले से क्या बदलाव हुए हैं।
TVS ने पुष्टि की है कि मार्च 2025 के अंत तक उसकी सभी टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर गाड़ियां OBD-2B मानकों के अनुरूप हो जाएंगी। OBD-2B (ऑन-बोर्ड डायग्नॉस्टिक्स) तकनीक एक बड़ा सुधार है, जो इंजन और उत्सर्जन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों की रियल-टाइम निगरानी करने की सुविधा देता है।
इस टेक्नोलॉजी से स्कूटर में एडवांस सेंसर लगाए गए हैं, जो थ्रॉटल रिस्पॉन्स, एयर-फ्यूल रेशियो, इंजन का तापमान, फ्यूल क्वांटिटी और इंजन स्पीड को ट्रैक कर सकते हैं। इन सभी डेटा को इंजन कंट्रोल यूनिट (ECU) रियल-टाइम में प्रोसेस करता है, जिससे स्कूटर का परफॉर्मेंस बेहतर होता है, इसकी उम्र बढ़ती है और यह पर्यावरण के लिए अधिक अनुकूल बनता है।
Jupiter 110 को कंफर्टेबल और स्थिर राइड के लिए डिजाइन किया गया है।फीचर्स निचे दिए जा रहे हैं। व्हीलबेस – 1,275 mm (बेहतर स्थिरता के लिए) ग्राउंड क्लीयरेंस – 163 mm (भारतीय सड़कों के लिए उपयुक्त) सीट की लंबाई – 756 mm (राइडर और पीछे बैठने वाले के लिए पर्याप्त जगह) फ्रंट लेग स्पेस – 380 mm (आरामदायक बैठने की स्थिति) कर्ब वेट – 106 kg (आसान हैंडलिंग और स्थिरता)
यह स्कूटर 90/90-12 ट्यूबलेस टायर्स के साथ आता है, जो आगे और पीछे दोनों पहियों में लगे हैं, जिससे बेहतरीन ग्रिप और लंबी लाइफ मिलती है। इसके अलावा, टॉप वेरिएंट में 220 mm फ्रंट डिस्क ब्रेक और पीछे 130 mm ड्रम ब्रेक दिया गया है।
इंजन और परफॉर्मेंस
TVS Jupiter 110 में 113.3cc, सिंगल-सिलेंडर, 4-स्ट्रोक इंजन दिया गया है, जो 6,500 rpm पर 5.9 kW पावर जनरेट करता है। यह इंजन 5,000 rpm पर 9.8 Nm टॉर्क (असिस्ट के साथ) और 9.2 Nm टॉर्क (असिस्ट के बिना) आउटपुट देने में सक्षम है।