scriptAyodhya Ram Temple: राम मंदिर का स्वर्ण शिखर जगमगाया, कल से शुरू होगा दूसरे प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान | Patrika News
अयोध्या

Ayodhya Ram Temple: राम मंदिर का स्वर्ण शिखर जगमगाया, कल से शुरू होगा दूसरे प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान

Ayodhya Ram Temple: अयोध्या के राम मंदिर में दूसरे प्राण प्रतिष्ठा से पहले स्वर्ण निर्मित शिखर स्थापित किया गया है। जो दूर से ही सोने सा चमक रहा है। यह दृश्य राम भक्तों को आकर्षित कर रहा है। कल से दूसरे प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू हो जाएगा।

अयोध्याJun 02, 2025 / 10:56 am

Mahendra Tiwari

Ayodhya

अयोध्या राम मंदिर फोटो सोर्स IANS

Ayodhya Ram Temple: अयोध्या राम मंदिर परिसर के आठ देवालयों में एक साथ होने वाले प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान कल से शुरू हो जाएगा। अनुष्ठान की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। राम मंदिर सजाने का काम अंतिम चरण में है।
Ayodhya Ram Temple: अयोध्या राम मंदिर के मुख्य शिखर कलश के साथ परकोटा के पांच मंदिरों के शिखर कलश पर सोने की परत जड़ने का काम पूरा कर लिया गया है। सोने की चमक से मंदिर के शीर्ष जहां और आकर्षक हो गए हैं। वहीं रात की लाइटिंग में इनकी दमक देखते ही बन रही है। राम मंदिर परिसर के 5 मंदिरों (परकोटा के) के शिखर कलश पर भी स्वर्ण परत जड़ने का काम पूरा हो चुका है। देवालयों के प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान 3 जून को शुरू होगा। यह 5 जून तक चलेगा। मंदिर के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया सभी मंदिरों के अनुष्ठान के लिए यजमान तय हो गए हैं।
यह भी पढ़ें

Brijbhushan Singh: मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर भड़के बृजभूषण, राहुल गांधी को लेकर किया ये दावा, इस बात की भी जांच होनी चाहिए

पूजा मूर्ति की नहीं बल्कि दिव्या सत्ता की होती

सरयू मंदिर के महंत पंडित नेत्रजा प्रसाद मिश्र का कहना है कि मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा के पीछे दिव्य चेतना का जागरण ही उद्देश्य है। पूजा मूर्ति की नहीं की जाती बल्कि दिव्य सत्ता की होती। जिसकी चेतना से सृष्टि चेतनमय है। मूर्ति केवल माध्यम है।

Hindi News / Ayodhya / Ayodhya Ram Temple: राम मंदिर का स्वर्ण शिखर जगमगाया, कल से शुरू होगा दूसरे प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान

ट्रेंडिंग वीडियो