वैदिक मंत्रों के साथ आरंभ हुआ अनुष्ठान
प्रथम दिन यज्ञाचार्य पंडित जयप्रकाश त्रिपाठी, आचार्य अमरनाथ और चंद्रभानु शर्मा के नेतृत्व में 108 वैदिक आचार्यों ने विधिपूर्वक यज्ञ, चतुर्वेद पारायण, हनुमान चालीसा व सुंदरकाण्ड का पाठ किया। श्रीराम नाम का अखंड संकीर्तन भी शुरू हो गया है। विशेष जानकारी के अनुसार, जलाधिवास की प्रक्रिया पूरी की गई है और बुधवार को अन्नाधिवास (धान्य से) सम्पन्न होगा।
योगी आदित्यनाथ रहेंगे मुख्य अतिथि
5 जून को जब मुख्य प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होगी, उस दिन का संयोग भी विशेष होगा। अभिजीत मुहूर्त और स्थिर लग्न में होने जा रहे इस आयोजन में योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। खास बात यह है कि इसी दिन उनका जन्मदिवस भी है।भव्यता की प्रतीक बनी रामनगरी
चक्रवर्ती महाराज दशरथ जी के महल को फूलों से सजाया गया है।संत समाज ने इस आयोजन को “सांस्कृतिक सौभाग्य” करार दिया है।
7 प्रमुख मंदिरों में श्रीराम दरबार सहित देव विग्रहों की प्रतिष्ठा होगी।
101 वैदिक आचार्य अयोध्या और काशी से आमंत्रित किए गए हैं।

पूजा का शेड्यूल
4 जून: प्रातः 6:30 से रात्रि 9 बजे तक पूजा5 जून: प्रातः 5:30 से 11 बजे तक प्राण प्रतिष्ठा