scriptBahraich News: दिल्ली से रुपईडीहा पहुंची भारत- नेपाल मैत्री बस सेवा में मृत मिला यात्री, बेटे ने फोन पर बताई ये बात | Patrika News
बहराइच

Bahraich News: दिल्ली से रुपईडीहा पहुंची भारत- नेपाल मैत्री बस सेवा में मृत मिला यात्री, बेटे ने फोन पर बताई ये बात

Bahraich News: दिल्ली से चलकर बहराइच के रुपईडीहा पहुंची भारत नेपाल मैत्री बस सेवा में एक यात्री मृत अवस्था में पाया गया। जिससे हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने यात्री के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बेटे ने फोन पर पुलिस को ये बात बताई।

बहराइचFeb 12, 2025 / 05:08 pm

Mahendra Tiwari

भारत नेपाल मैत्री बस सेवा फाइल फोटो

भारत नेपाल मैत्री बस सेवा फाइल फोटो

Bahraich News: भारत से नेपाल जाने वाली मैत्री बस सेवा में आज एक यात्री का मृत अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के पास से मिले मोबाइल नंबर पर बात किया तो फोन उसके बेटे ने उठाया। इसके बाद पुलिस को उसने पूरी बात बताई।
Bahraich News: दिल्ली से चलकर बहराइच के रुपईडीहा पहुंची भारत नेपाल मैत्री बस सेवा में बुधवार को एक यात्री मृत अवस्था में पाया गया। यह बस सेवा दिल्ली से नेपाल के डांग जिले तक चलती है। आज सुबह जैसे ही बस रुपईडीहा कस्बा में पहुंची सभी यात्री उतरकर अपने गंतव्य की तरफ रवाना हो गए। वही नेपाल देश के डांग जिले का रहने वाला यात्री मंगल बहादुर घरती उर्फ लोक बहादुर घरती (48) पुत्र नीगा राम मृत हालत में मिला। बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची रुपईडीहा पुलिस ने बारीकी से जांच पड़ताल किया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह भी पढ़ें

School Holiday: कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूलों में 14 फरवरी तक अवकाश की घोषणा, जाने वजह

प्रभारी निरीक्षक बोले- बेटे ने बताया पिता काफी दिनों से बीमार थे

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने बताया कि ग्रामीण के पास मिले मोबाइल नंबर पर बात की गई तो मृतक के लड़के श्याम घरती ने बताया कि वह पिता के साथ गुड़गांव छतरपुर में रह रहा था। पिता काफी बीमार थे। इलाज के बाद भी सुधार न होने पर घर भेजा था। रास्ते में शायद मौत हो गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Hindi News / Bahraich / Bahraich News: दिल्ली से रुपईडीहा पहुंची भारत- नेपाल मैत्री बस सेवा में मृत मिला यात्री, बेटे ने फोन पर बताई ये बात

ट्रेंडिंग वीडियो