शनिवार की रात प्रकाश सिंह और अंशु तिवारी (25) मोटरसाइकिल से किसी निमंत्रण में बलिया जा रहे थे। शाहपुरवा गांव से आगे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्रकाश सिंह को मृत घोषित कर दिया। अंशु तिवारी की हालत गंभीर होने के कारण वाराणसी के बीएचयू ट्रामा सेंटर भेज दिया। प्रकाश सिंह की शादी 3 साल पहले हुई थी। उनका डेढ़ साल का बच्चा है।
प्रकाश सिंह की मौत का समाचार जब परिजनों को मिला तो पत्नी के करुण क्रंदन से पूरा वातावरण गमगीन हो गया