इसी तरह से नीचे क्रम में पार्षद प्रत्याशी का नाम व चुनाव चिन्ह का बटन और नोटा का बटन भी रहेगा। जिला उप निर्वाचन अधिकारी चंद्रकांत कौशिक ने बताया कि अध्यक्ष प्रत्याशियों का बटन ईवीएम के ऊपर भाग में रहेगा, जो सफेद रंग में होगा। इसमें एक नोटा का बटन रहेगा। वहीं पार्षदों के लिए उसी ईवीएम में गुलाबी रंग के एरिया में बटन रहेगा।
CG Election 2025: दोनों बटन दबाने पर बीप की आवाज
अध्यक्ष व पार्षद कॉलम के दोनों बटन दबाने पर ही बीप बजेगा। वहीं ईवीएम से मतदान कैसे करना है, इसके बारे में निर्वाचन आयोग को मतदाताओं को अच्छे से जागरूक करना होगा।
आज स्थिति स्पष्ट होगी
नाम वापसी शुरू हो गई है, जो 31 जनवरी तक चलेगी। शुक्रवार को ही स्थिति स्पष्ट होगी। कितने अध्यक्ष व कितने पार्षद के लिए उतरेंगे। बालोद पालिका में एक भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया।
शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम स्थापित
नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत नगर पालिका के निर्वाचन से संबंधित शिकायत व सुझाव के लिए तहसील कार्यालय बालोद में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम के सुव्यवस्थित संचालन के लिए 3 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। नगर पालिका बालोद क्षेत्र में निर्वाचन संबंधी शिकायत व सुझाव कंट्रोल रूम के नंबर 9977074384 पर संपर्क कर जानकारी दे सकते हैं। आज नाम वापसी का अंतिम दिन
नगरीय निकाय आम निर्वाचन के अंतर्गत नगर पालिका एवं नगर पंचायत के अध्यक्ष और पार्षद पद से अभ्यर्थियों के नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 31 जनवरी है। नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्ष एवं पार्षद पद से दोपहर 3 बजे तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिसर अभ्यर्थियों की सूची, प्रकाशन एवं प्रतीक चिन्हों का आवंटन भी करेंगे।
नोटा बटन की प्रक्रिया
इस बार नगर सरकार चुनने मतदाताओं को नोटा के अलावा एंड (अंडर वोट) का नया ऑप्शन भी मिलेगा। किसी मतदाता को अध्यक्ष या पार्षद उम्मीदवार में से केवल एक के लिए वोट देना है और दूसरे के लिए वोट नहीं डालना है तो मतदाता को एक वोट डालने के बाद सीधे एंड का बटन दबाना होगा। इसी तरह नोटा के दो बटन अलग-अलग होंगे। पहला अध्यक्ष और दूसरा पार्षद प्रत्याशी के नाम के नीचे होगा। ऐसे में मतदाता को अध्यक्ष प्रत्याशी पसंद नहीं है तो पहला नोटा बटन दबाना होगा। कोई भी पार्षद प्रत्याशी नहीं है तो दूसरा नोटा बटन दबाना होगा।
नोटा के अलावा एंड (अंडर वोट) का नया ऑप्शन
CG Election 2025: इस बार नगर सरकार चुनने मतदाताओं को नोटा के अलावा एंड (अंडर वोट) का नया ऑप्शन भी मिलेगा। किसी मतदाता को अध्यक्ष या पार्षद उम्मीदवार में से केवल एक के लिए वोट देना है और दूसरे के लिए वोट नहीं डालना है तो मतदाता को एक वोट डालने के बाद सीधे एंड का बटन दबाना होगा। इसी तरह नोटा के दो बटन अलग-अलग होंगे। पहला अध्यक्ष और दूसरा पार्षद प्रत्याशी के नाम के नीचे होगा। ऐसे में मतदाता को अध्यक्ष प्रत्याशी पसंद नहीं है तो पहला नोटा बटन दबाना होगा। कोई भी पार्षद प्रत्याशी नहीं है तो दूसरा नोटा बटन दबाना होगा।