scriptशाहाबाद क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में अवैध कटाई, रेंजर-वनरक्षक एपीओ | Illegal felling in half a dozen villages of Shahabad area, Ranger-Forest Guard APO | Patrika News
बारां

शाहाबाद क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में अवैध कटाई, रेंजर-वनरक्षक एपीओ

नभूमि पर अतिक्रमियों के भी वारेन्यारे हो रहे हैं। अवैध कटान के चलते अब पेड़ काफी कम होते जा रहे हैं। सर्वाधिक कटाई खैर व धोकला की हो रही है।

बारांMar 28, 2025 / 11:48 pm

mukesh gour

नभूमि पर अतिक्रमियों के भी वारेन्यारे हो रहे हैं। अवैध कटान के चलते अब पेड़ काफी कम होते जा रहे हैं। सर्वाधिक कटाई खैर व धोकला की हो रही है।

नभूमि पर अतिक्रमियों के भी वारेन्यारे हो रहे हैं। अवैध कटान के चलते अब पेड़ काफी कम होते जा रहे हैं। सर्वाधिक कटाई खैर व धोकला की हो रही है।

लकडिय़ों की तस्करी से सिमट रहे जंगल, कई जगह खेत में तब्दील

बारां. जिले के वन क्षेत्र स्थित शाहाबाद वन रेन्ज में आधा दर्जन से अधिक गांवों में सैकड़ो हैक्टेयर में बड़ी संख्या में पेड़ों के अवैध कटान के मामले में ग्रामीणों की शिकायत के बाद शाहाबाद वन रेन्ज के रेन्जर एवं वन रक्षक को प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने एपीओ कर दिया है।
खेर और धोकला को सर्वाधिक नुकसान

ग्रामीणों ने वन क्षेत्र में पेड़ों की कटाई की सूचना वन विभाग के उच्चाधिकारियों को की थी। इसके तहत प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरिजीत बनर्जी ने 25 मार्च को शाहाबाद रेन्ज के क्षेत्रीय प्रथम रेंज राजेन्द्र प्रसाद मेघवाल तथा वन रक्षक मिथुन फौजदार को एपीओ कर इनका मुख्यालय मुख्य वन संरक्षक कोटा कर दिया। आदेश में बताया गया कि वन मंडल रेंज शाहाबाद में वन क्षेत्र में अवैध गतिविधियों की गंभीर शिकायतों पर यह कार्रवाई की गई।
ग्रामीणों ने दी सूचना

जिले में करीब 2.18 लाख हैक्टेयर में वन क्षेत्र फैला हुआ है। लेकिन वन विभाग के अधिकारियों की उदासीनता के तथा कर्मचारियों की सांटगांठ के चलते वन क्षेत्र में पेड़ों का अवैध कटान हो रहा है। वनभूमि पर अतिक्रमियों के भी वारेन्यारे हो रहे हैं। अवैध कटान के चलते अब पेड़ काफी कम होते जा रहे हैं। सर्वाधिक कटाई खैर व धोकला की हो रही है।
लगातार हो रही लकडिय़ों की तस्करी

सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के जंगलों में लम्बे समय से अवैध लकडिय़ों का कटान कर तस्करी का सिलसिला चल रहा है। पूर्व में भी कई ट्रक लड़कियां काटकर अवैध रुप से बाहर भेजी जा चुकी हैं। जिले के शाहाबाद क्षेत्र से लकडिय़ां भरकर दिल्ली, जयपुर, लालसोट, जोधपुर व झालावाड़ में तस्करी की जाती है। जहां पर लगी हुई बड़ी फैक्ट्रियों में इससे फर्नीचर व प्लाई बनाए जाते हैं। सूत्रों ने बताया कि छीपाबड़ौद क्षेत्र से भी बड़ी तादाद में लकडिय़ों की तस्करी की जा रही है।
सिमटते जा रहे जंगल

जिले में जहां एक ओर कीमती पेड़ों की लकडिय़़ों की तस्करी से जंगल सिमटते जा रहे है। वहीं दूसरी ओर कई अतिक्रमी जंगल की भूमि को साफ कर खेती के लिए उपयोग कर रहे हैं। जिले के शाहाबाद रेन्ज के करीब आधा दर्जन गांवों में दो से तीन माह के मध्य ही हजारों की तादाद में पेड़ों की अवैध कटाई कर तस्करी की जा चुकी है। शाहाबाद वन क्षेत्र के रानीपुरा, हाडोता, पठारी, बैहटा, सनवाड़ा, संधारी, गुंजारी, चौराखाड़ी के ऊपर एमपी बार्डर पर तथा धुर्रे नाका के राजपुर क्षेत्र में बड़ी संख्या में पेड़ काट कर तस्करी की जा चुकी है।
शाहाबाद वनक्षेत्र में पेड़ों के अवैध कटान की शिकायत पर जयपुर मुख्यालय से रेन्जर व वन रक्षक को एपीओ कर कोटा कार्यालय में मुख्यालय पर लगाया गया है। सम्पूर्ण मामले में जांच अधिकारी नियुक्त कर गंभीरता से जांच करवाई जा रही है। जांच रिपोर्ट के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
सोनल जोरीहार, सीसीएफ, वन विभाग कोटा

Hindi News / Baran / शाहाबाद क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में अवैध कटाई, रेंजर-वनरक्षक एपीओ

ट्रेंडिंग वीडियो