Rajasthan: इस जिले के 90 हजार किसानों को राहत, 127 करोड़ रुपए होंगे बैंक खातों में जमा
आधी अधूरी खरीफ अनुदान राशि के वितरण से परेशान हजारों किसानों के लिए राहत की खबर है। सरकार ने योजना का बजट स्वीकृत कर दिया है। शीघ्र किसानों के खातों में राशि जमा होगी।
बालोतरा। राजस्थान के बालोतरा जिले की आधी अधूरी खरीफ अनुदान राशि के वितरण से परेशान हजारों किसानों के लिए राहत की खबर है। सरकार के बजट स्वीकृत करने पर कुछ ही दिनों में उनके खातों में अनुदान राशि जमा होगी। मानसून में खेतों की जुताई-बुवाई व अन्य कार्यों के लिए किसानों को पैसों की बड़ी जरूरत है। दो वर्ष से 90 हजार से अधिक किसान अनुदान राशि का इंतजार कर रहे हैं।
सरकार ने आदान-अनुदान योजना का बजट स्वीकृत किया है, जो शीघ्र किसानों के खातों में जमा होगी। दो वर्ष से योजना में शेष 127 करोड़ रुपए से अधिक पैसे अटके हुए हैं। इससे इनकी रातों की नींद उड़ी हुई है। मानसून बरसात में बहुत कम समय शेष रहा है। इस पर किसान इन दिनों बुवाई के लिए खेतों को तैयार करने में जुटे हुए हैं।
बीते दिनों कई जगहों पर हुई बरसात पर कुछ किसानों ने खेतों की जुताई की। मंहगी जुताई, बुवाई, डीजल, बीज पर इन्हें पैसों की सख्त जरूरत है। जुताई-बुवाई पर ही कई हजार रुपए खर्च होते हैं। ऐसे में किसान कृषि आदान अनुदान राशि के लिए सरकारी कार्यों के चक्कर लगा रहे हैं। इससे की अनुदान राशि मिलने पर वे खेतों की आसानी से जुताई- बुवाई कर सके।
बजट स्वीकृत, शीघ्र मिलेगी अनुदान राशि
पहले हैकर्स के आपदा राहत विभाग की साइड हैक करने, किसानों के सही मोबाइल, जन आधार नंबर नहीं लिखकर देने, इसके बाद वित्तीय वर्ष बीतने, भिजवाए बजट को स्वीकृत नहीं करने पर योजना में किसानों के 127 करोड़ रुपए अटके हुए हैं। बालोतरा जिले के 90 हजार से अधिक किसान योजना लाभ से वंचित है। किसान संगठन कई बार प्रशासन, जनप्रतिनिधियों को मौखिक लिखित में समस्या से अवगत करवा चुके हैं।
इनकी मांग पर सरकार ने बजट स्वीकृत किया है। इस पर अधिकारियों ने बिल बना, किसानों के बैंक खाता संख्या लिखकर इन्हें जयपुर वित्त विभाग को भिजवाया है। एक सप्ताह भर पहले भिजवाए बिलों पर शीघ्र ही किसानों के खातों में अनुदान राशि जमा होगी। जानकारी अनुसार सरकार ने पूरा बजट स्वीकृत नहीं किया है, इससे कुछ किसानों को थोड़े दिन ओर इंतजार करना पड़ेगा।
यह वीडियो भी देखें
अनुदान राशि को लेकर हजारों किसान इंतजार कर रहे हैं। इन दिनों पैसों की सख्त जरुरत है। सरकार, प्रशासन शीघ्र राशि जमा करवाएं। इससे की खेतों की जुताई-बुवाई के लिए उधार पैसे नहीं लेने पड़े। -चैनाराम किसान
दो वर्ष से अनुदान राशि का इंतजार कर रहे हैं। पहले ही अधिक देरी हो चुकी है। इस पर सरकार तत्काल किसानों के खातों में राशि जमा करवाएं। इससे परेशान किसानों को राहत मिले। -अखाराम चौधरी किसान नेता
Hindi News / Barmer / Rajasthan: इस जिले के 90 हजार किसानों को राहत, 127 करोड़ रुपए होंगे बैंक खातों में जमा