scriptBemetara Nikay Chunav 2025: जिस नगर पंचायत में माँ सफाई कर्मी, अब बेटा अध्यक्ष पद की संभालेगा जिम्मेदारी.. | Bemetara Nikay Chunav 2025: In the Nagar Panchayat where the mothe | Patrika News
बेमेतरा

Bemetara Nikay Chunav 2025: जिस नगर पंचायत में माँ सफाई कर्मी, अब बेटा अध्यक्ष पद की संभालेगा जिम्मेदारी..

Bemetara Nikay Chunav 2025: भाजपा ने मतदान तक खाद्य मंत्री दयालदास बघेल के चेहरे पर चुनाव लड़ा। उन्हें एक साल की हकीकत का आइना मतदाताओं ने दिखा दिया है।

बेमेतराFeb 16, 2025 / 04:00 pm

Shradha Jaiswal

Bemetara Nikay Chunav 2025: जिस नगर पंचायत में माँ सफाई कर्मी, अब बेटा अध्यक्ष पद की संभालेगा जिम्मेदारी..
Bemetara Nikay Chunav 2025: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के नवागढ़ ब्लॉक में चुनावी रणनीतिकारों का मानना है कि नगर पंचायत चुनाव में भाजपा प्रत्याशी हेमू महिलांग की नहीं, उन सिपहसालारों की हार हुई है, जो मंत्री को मंत्र दे रहे थे। भाजपा ने मतदान तक खाद्य मंत्री दयालदास बघेल के चेहरे पर चुनाव लड़ा। उन्हें एक साल की हकीकत का आइना मतदाताओं ने दिखा दिया है।

संबंधित खबरें

यह भी पढ़ें

CG Election 2025: निकाय चुनाव को लेकर बुजुर्गों में दिखा भारी उत्साह, देखें तस्वीरें

Bemetara Nikay Chunav 2025: नवागढ़ नगर पंचायत का परिणाम

मतगणना के बाद जो अंतिम आंकड़ा आया, उसके अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी धनेश घृतलहरे को 1002, भाजपा प्रत्याशी हेमंत महिलांग को 3003, निर्दलीय सिद्धांत चौहान उर्फ सिद्धू को 3086 और नोटा में 93 मत पड़े। इस तरह 83 मतों से चौहान ने जीत का चौका लगाया। सात वार्ड में भाजपा को तो आठ में निर्दलीय को बढ़त मिली।
नगरीय निकाय के चुनाव में नवागढ़ नगर पंचायत का परिणाम चौंकाने वाला रहा। निर्दलीय प्रत्याशी सिद्धांत चौहान उर्फ सिद्धू ने भाजपा प्रत्याशी हेमंत कुमार महिलांग को पराजित कर अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा कर लिया। नवागढ़ नगर पंचायत में वर्ष 2005 में निर्दलीय सीताराम गेडेकर की जीत के बाद यह दूसरा अवसर है, जब किसी निर्दलीय ने जीत दर्ज की है।

कांग्रेस मुक्त नवागढ़ नगर पंचायत

नगर पंचायत नवागढ़ में कांग्रेस ने जो सोचा नहीं था, वह खेला हो गया। नगर पंचायत में पार्टी का दिया जलाने वाला कोई नहीं बचा। 15 वार्डों का परिणाम पार्षदों के लिए जो आया, उसके अनुसार वार्ड एक में कांग्रेस की श्वेता पाठक को 207, भाजपा के विशेष कुमार घृतलहारे को 383 मत मिले। वार्ड दो में कांग्रेस के अन्नू रोशन दीवान को 202, भाजपा की धर्मिन बाई सोनकर को 304 मत, वार्ड तीन में भाजपा के आशाराम ध्रुव को 184, दुकलहा को 59, हरिकेश को 75, वार्ड चार में निर्दलीय संतोष ताम्रकार को 321, अजय देवांगन को 196, नंदकुमार देवांगन 11 और आशा बाई देवांगन को दस मत मिले।
वार्ड पांच में राहुल गोलू खुराना भाजपा को 309, कांग्रेस के अमित जैन को 115 व संतोष देवांगन को 13 मत मिले। वार्ड 6 से भाजपा प्रत्याशी दिनेश यादव को 229, निर्दलीय शेखर प्रसाद शर्मा को 104, रोशन दीवान को 17 व कृष्णचंद जैन को 8 मत मिले। वार्ड 7 से भाजपा प्रत्याशी शालिया बेगम को 342, निर्दलीय पूजा निर्मलकर को 197, भारती यादव को 20 मत, वार्ड 8 से भाजपा प्रत्याशी सरोजनी कुर्रे को 249, कांग्रेस प्रत्याशी रविना विमल घृतलहरे को 160, अनिशा को 16, वार्ड 9 में भाजपा प्रत्याशी विनोद कुमार साहू को 259, वीरेंद्र कुमार मसीह को 121, परमिला चतुर्वेदी को 26, वार्ड 10 से निर्दलीय प्रत्याशी जीवन सिन्हा को 156 है।
भाजपा प्रत्याशी साधु सिन्हा 152, पंचराम जायसवाल 42, अश्वनी 7, मिथलेश 7, वार्ड 11 से निर्दलीय ललिता मनीष श्रीवास 220, भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी छल्ली श्रीवास 149, कांग्रेस प्रत्याशी लता जयसवाल 68, रूखमणी तिवारी 10, वार्ड 12 से भाजपा प्रत्याशी निर्मला तोरण निषाद 323, किरण भूखन यादव 171, जावित्री साहू 29, चंचल सेन 24, साहिन निषाद 26, वार्ड 13 भाजपा प्रत्याशी उमेश बोयरे को 272, कांग्रेस प्रत्याशी दिलेंद्र पाल बोयरे 229, राजकुमार कोशले 10, वार्ड 14 भाजपा प्रत्याशी सोम ठाकुर 354, कांग्रेस प्रत्याशी सागर सेन 136, वार्ड 15 भाजपा प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह जांगड़े 309, कांग्रेस प्रत्याशी रतन दिवाकर 209 मत मिले। इस तरह भाजपा के एक दर्जन पार्षद जीते।
तीन निर्दलीय प्रत्याशी भी जीते। कांग्रेस को जनता ने जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया है। अध्यक्ष पद के लिए जिस निर्दलीय प्रत्याशी सिद्धांत चौहान ने जीत दर्ज की है, उन्होंने एमकॉम, एमए तक की पढ़ाई की है। समाज की अंतिम पंक्ति में इनकी गिनती होती है। मां नगर पंचायत में सफाई कर्मचारी हैं।

Hindi News / Bemetara / Bemetara Nikay Chunav 2025: जिस नगर पंचायत में माँ सफाई कर्मी, अब बेटा अध्यक्ष पद की संभालेगा जिम्मेदारी..

ट्रेंडिंग वीडियो