CG Election: बीजेपी प्रत्याशी के बाद 12 करोड़ की दो भूखंड
जानकारी हो कि नामांकन के साथ ही अभ्यर्थियों ने अपराध, शिक्षा, संपत्ति, लेनदारी-देनदारी समेत विभिन्न जानकारी प्रस्तुत की है, जिसमें भाजपा प्रत्याशी विजय सिन्हा सबसे अधिक संपत्ति वाले हैं। उनके पास 12 करोड़ कीमत की दो भूखंड है। उनके व उनके पत्नी के पास कुल 1 लाख 40 हजार नकद, सिन्हा दंपती के पास 14 लाख 60 हजार कीमत का सोना, डेढ़ किलो चांदी और एक कार है। ग्राम सनकपाट में 30 लाख का खेत है। न्यायिक मजिस्टेट के न्यायालय में जमानत पर हैं। प्रकरण में पेशी चल रही है। सिन्हा प्राथमिक स्तर तक पढे़ हैं। कांग्रेस के सुमनदास गोस्वामी के पास 5 लाख नकद व उनकी पत्नी के पास 10 हजार नकद हैं। वहीं उनकी पत्नी के खाते में 6 लाख 17 हजार रुपए हैं। सुमन के खाते में 4306 रुपए हैं। दंपती के पास एक स्कूटर और एक बाइक है। पत्नी गोस्वामी के पास 20 ग्राम सोना व 250 ग्राम चांदी है। सुमनदास के नाम पर भोइनाभाठा में व उनकी पत्नी के नाम पर सिधौरी में भूखंड है। दोनों का बाजार मूल्य 8 लाख 14 हजार रुपए है।
निर्दलीय प्रत्याशी के पास कितनी संपत्ति
गोस्वामी ने 2005 में पीजी कॉलेज बेमेतरा से लोक प्रशासन में एमए किया है। निर्दलीय प्रत्याशी प्रकाश नारायण साहू के पास 50 हजार नगद, बैंक में 50 हजार रुपए जमा हैं। साहू के पास परिवार का संयुक्त भूंखड है, जिसकी कीमत 1 करोड़ रुपए है। वहीं 20 लाख कीमत का एक प्लॉट है। साहू ने 2003 में पीजी कॉलेज बेमेतरा से एमकॉम उत्तीर्ण किया है। निर्दलीय दावेदार घनश्याम साहू के पास 15 लाख कीमत का प्लॉट, देवांगन दंपती के पास 7 तोला सोना और 20 हजार रुपए बैंक में जमा हैं। वहीं 1 लाख 70 हजार रुपए नकद हैं। एक कार के मालिक है। देवांगन ने 2022 में बीए प्रीवियस की पढ़ाई की है।