यह भी पढ़ें:
बारिश में सड़क पर दिखा दिलचस्प नजारा, तालाब से निकलकर चलने लगी मछली, देखें Video न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री की कमी और पारा 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा है कि, अगले एक हफ्ते तक प्रदेश में मानसून की गतिविधियां जारी रहेंगी। ऐसे में उत्तर
छत्तीसगढ़ अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उधर, मध्य छत्तीसगढ़ के लिए फिलहाल कोई अलर्ट नहीं है। दुर्ग संभाग में झमाझम बारिश का अनुमान नहीं है। यहां अभी रुक-रुककर छिटपुट बारिश होती रहेगी। इसकी वजह से तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अनुमान है कि, इस साल भी अषाढ़ का महीना सूखा ही गुजर जाएगा, जबकि पिछले साल की तरह बारिश सावन में होगी।
जिले में अब तक 103.7 मि.मी. वर्षा दुर्ग जिले में 1 जून 2025 से 30 जून 2025 तक 103.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। 1 जून से अब तक सर्वाधिक वर्षा 207.0 मिमी पाटन में और न्यूनतम 65.9 मिमी. धमधा में दर्ज की गई है। इसके अलावा दुर्ग में 89.7 मिमी अहिवारा में 92.4 मिमी, भिलाई 3 में 92.6 मिमी और तहसील बोरी में 74.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 30 जून को तहसील दुर्ग में 11.8 मिमी, धमधा में 5.2 मिमी, तहसील पाटन में 33.2 मिमी, तहसील बोरी में 5.0 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 9.2 मिमी और तहसील अहिवारा में 7.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
द्रोणिका बंगाल की खाड़ी तक मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि, अभी मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर बीकानेर, बनस्थली, शिवपुरी, सीधी, छयबासा, दीघा और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। इसके अलावा भी एक द्रोणिका राजस्थान और उत्तर छत्तीसगढ़ होते हुए स्थापित हुई है। इसके प्रभाव से गुरुवार को हल्की से मध्यम वर्षा होगी।