296 करोड़ की लागत से तैयार होगा पुल
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग नितिन गडकरी ने दो साल पहले चंबल और यमुना नदी पुल से जोड़ने वाली फोरलेन सड़क के लिए 296 करोड़ रुपए की मंजूरी दी थी।
क्या होगी नए पुल की खासियत
नया पुल मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक की तर्ज पर बनाया जा रहा है। जिसमें स्पैन स्टील केबल्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस चौड़ाई 14 मीटर और लंबाई 594 मीटर से अधिक होगी। ऊंचाई की बात करें तो यह 130 मीटर ऊंचा होगा। इसमें कंक्रीट, स्टील, प्रीकास्ट सेगमेंट का उपयोग किया जाएगा।
130 करोड़ से पुल और 166 करोड़ की लागत से बनेगा हाईवे
यमुना नदी के पुल से चंबल पुल तक सड़क की लंबाई 8.1 किलोमीटर है। इस सड़क को फोरलेन किया जाएगा। बीच में डिवाइडर और स्ट्रीट लाइट भी लगाई जाएंगी। चंबल पुल और फोरलेन सड़क बनाने के लिए केंद्र सरकार के द्वारा 296 करोड़ मंजूर हुए हैं। पुल 130 करोड़ और हाईवे 166 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा।