CM MOHAN YADAV SON ENGAGMENT (फोटो सोर्स- सीएम मोहन यादव एक्स अकाउंट)
mp news: मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव के घर पर फिर से शहनाई बजने वाली है। सीएम मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु की सगाई हुई है। भोपाल में सीएम हाउस में अभिमन्यु की सगाई का समारोह सादे अंदाज में हुआ जिसमें परिवार के करीबी लोग ही शामिल हुए। अभिमन्यु की सगाई खरगोन की डॉ इशिता यादव के साथ हुई है। फिलहाल शादी की तारीख अभी तय नहीं हुई है। सगाई समारोह में बीजेपी के कई नेता भी शामिल हुए जिन्होंने अपने एक्स पर तस्वीरें शेयर की हैं।
भोपाल में सीएम हाउस में सीएम मोहन यादव के छोटे बेटे अभिमन्यु यादव की सगाई का कार्यक्रम हुआ। इसमें करीबियों के साथ ही भाजपा के कई नेता भी शामिल हुए। डॉ. अभिमन्यु की सगाई डॉ. इशिता के साथ हुई है। अभिमन्यु एमबीबीएस करने के बाद पीजी की पढ़ाई कर रहे हैं। बता दें कि सीएम बनने के बाद सीएम मोहन यादव के घर में दूसरी बार खुशियों का माहौल है इससे पहले सीएम के बड़े बेटे वैभव की भी शादी बेहद सादे अंदाज में हुई थी।
आज भोपाल में मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी के सुपुत्र डॉ. अभिमन्यु के सगाई समारोह में शामिल होकर नवयुगल को सुखद भविष्य की शुभकामनाएँ दी। pic.twitter.com/5OY3hzcjkh
सीएम हाउस में हुए सगाई समारोह में सीएम मोहन यादव के करीबियों के साथ ही भाजपा नेता भी शामिल हुए जिन्होंने वर वधू को अपना आशीर्वाद दिया। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए तस्वीरें शेयर की हैं।
आज सीएम हाउस, भोपाल में माननीय मुख्यमंत्री श्री @DrMohanYadav51 जी के सुपुत्र डॉ. अभिनव यादव के सगाई समारोह में सम्मिलित होकर नवयुगल को मंगलमय जीवन की शुभकामनाएँ दी। pic.twitter.com/xFZFsepngg