यह अनूठा विरोध प्रदर्शन मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ की ओर से दोपहर 1 बजे से किया जाएगा। शासन के ध्यान आकर्षण के लिए कर्मचारियों द्वारा मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। मंत्रालय में एक हजार से अधिक अधिकारी कर्मचारी पदस्थ है, इसमें से अनेक कर्मचारी इस सुंदरकांड में शामिल होंगे।
पाठ के लिए 51 लोगों ने दर्ज कराए नाम
इस सुंदरकांड पाठ में मंत्रालय के कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल होंगे, वहीं आसन पर बैठकर 51 लोग लगातार हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। इन कर्मचारियों ने संघ के पास अपना नाम दर्ज कराया है। इन कर्मचारियों ने आधे दिन का अवकाश भी लिया है। इसी प्रकार अन्य कर्मचारी भी भोजन अवकाश के दौरान इस पाठ में शामिल होंगे। इस पाठ में संघ के अध्यक्ष सुधीर नायक, कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार पटेल, राजेश कौल, आशीष सोनी सहित अनेक कर्मचारी पाठ करेंगे। ये भी पढ़ें:
एमपी में बनेगा 1200 किमी का नर्मदा एक्सप्रेस-वे, इन 11 जिलों से गुजरेगी सड़क सरकार को सद्बुद्धि के लिए करेंगे कामना
कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं, पिछले कई सालों से हम गुहार लगा रहे हैं, लेकिन कर्मचारियों की मांगों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसलिए कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर यह पाठ कर रहे हैं और हनुमानजी से अपनी व्यथा कहकर प्रार्थना करेंगे कि सरकार को सद्बबुद्धि दे और कर्मचारियों की मांगों का निराकरण हो।