scriptभाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान थोड़ी देर में, देखें अपडेट | MP BJP New President Hemant Khandelwal Name Announcement today | Patrika News
भोपाल

भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान थोड़ी देर में, देखें अपडेट

MP BJP New President: सीएम डॉ. मोहन यादव की पहली पसंद हैं एमपी बीजेपी का नया चेहरा बनने जा रहे हेमंत खंडेलवाल, चुनाव अधिकारी धर्मेंन्द्र प्रधान कार्यकारिणी की बैठक में करेंगे नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम का औपचारिक ऐलान…

भोपालJul 02, 2025 / 08:43 am

Sanjana Kumar

MP BJP New President Hemant Khandelwal name Announcement today

MP BJP New President Hemant Khandelwal name Announcement today (फोटो सोर्स: पत्रिका)

MP BJP New President: बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे। सिर्फ औपचारिक ऐलान बाकी है। आज बुधवार 2 जुलाई को इसकी घोषणा की जाएगी। चुनाव अधिकारी धर्मेंद्र प्रधान एमपी बीजेपी नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान करेंगे ।

सीएम की सहमति से बनी बात

सीएम डॉ. मोहन यादव की पसंद पर संगठन ने सहमति बनाकर मंगलवार को उनका एकल नामांकन दाखिल कराया। प्रदेश में वे वैश्य समाज सेे आने वाले पहले प्रदेश अध्यक्ष हैं। अविभाजित मप्र में 9 मार्च 1990 को छग के लखीराम अग्रवाल को पार्टी ने अध्यक्ष बनाया था। उन्होंने 4 साल 10 जून 1994 तक कमान संभाली।

31 साल बाद पहली बार वैश्य समाज को मिला मौका

31 साल बाद यह पहला मौका है, जब वैश्य समाज के हाथ में पार्टी की कमान दी गई है। खंडेलवाल अध्यक्ष पद की दौड़ में शुरू से ही चल रहे थे। खास यह है पार्टी में दो दशक बाद किसी विधायक को कमान मिली, अमूमन सांसदों को मिलती रही। नर्मदापुरम संभाग से पहली बार कोई प्रदेश का नेतृत्व करने जा रहा है।

प्रधान ने दो बार दिया नेताओं को नामांकन का मौका

पार्टी मुख्यालय में नामांकन के लिए मंच पर निर्वाचन अधिकारी विवेक शेजवलकर, चुनाव अधिकारी धर्मेंद्र प्रधान और पर्यवेक्षक सरोज पांडे बैठी थीं। खंडेलवाल के नामांकन के बाद प्रधान ने दो बार नेताओं से नामांकन का आह्वान किया, पर कोई आगे नहीं आया।

कौन हैं हेमंत खंडेलवाल

03/09-1964 को मथुरा में जन्म, पश्चिम बंगाल में शादी, शिक्षा-बी.कॉम-एलएलबी। ऑटोमोबाइल और निर्माण कारोबार। कृषि-डेयरी और समाज सेवा में विशिष्ट पहचान।

पिता विजय खंडेलवाल सांसद रहे। उनके निधन के बाद 2008-09 में उपचुनाव में सांसद बने।
2013-18: बैतूल से विधायक, 2023 से विधायक।

2010-13 में बैतूल जिपं अध्यक्ष।

2019 लोकसभा चुनाव में प्रदेश चुनाव प्रभारी।

2021 में पश्चिम बंगाल चुनाव में प्रवासी कार्यकर्ता का जिम्मा।

2024 लोस चुनाव में प्रदेश संयोजक
कुशाभाऊ ठाकरे ट्रस्ट अध्यक्ष हैं।

2022 में यूपी विधानसभा चुनाव में 61 विधानसभा क्षेत्रों में प्रवासी कार्यकर्ता प्रभारी।

भाजपा में संगठन चुनाव एक परम्परा

भाजपा में संगठन चुनाव की एक परंपरा है। इसके अनुसार चुनाव अधिकारी के सामने नामांकन दाखिल किए गए हैं। इसका परिणाम बुधवार को जारी होगा। हमारी चुनाव पद्धति अन्य पार्टियों के लिए भी मिशाल है।
– डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री

हमारी पार्टी प्रजातांत्रिक

हमारी पार्टी प्रजातांत्रिक है। हम मंडल से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक के चुनाव की ओर आगे बढ़ते हैं। इसलिए यहां कार्यकर्ताओं को नामांकन का अवसर दिया जाता है।
– धर्मेंद्र प्रधान, प्रदेश चुनाव अधिकारी

मप्र चुनाव की परिपूर्णता आज

मप्र चुनाव की परिपूर्णता आज प्रदेश के निर्वाचन के साथ पूरी हो रही है। नामांकन दाखिल हो गया है। परिणाम बुधवार को विधिवत रूप से जारी किया जाएगा।
– वीडी शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा

ये भी पढ़ें: Indore में भीषण सड़क हादसा, दो छात्रों की मौके पर मौत, कार के परखच्चे उड़े

Hindi News / Bhopal / भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान थोड़ी देर में, देखें अपडेट

ट्रेंडिंग वीडियो