मध्यप्रदेश में नीमच, देवास, सिवनी एवं शिवपुरी जिलों में चिन्हित 4 स्थलों पर परमाणु परियोजनाओं की स्थापना की जा रही है। ये परमाणु पॉवर परियोजनाएं एनटीपीसी द्वारा स्थापित की जा रहीं हैं। इस काम में एनटीपीसी के सहयोग के लिए एक ज्वाइंट वर्किंग कमेटी का गठन किया है।
यह भी पढ़े :
तीन राज्यों को तोड़कर बनाएंगे 21 जिलों का नया प्रदेश! बुलाई महापंचायत नीमच, देवास, सिवनी व शिवपुरी के कलेक्टर भी सदस्य बनाए
एमपी के ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव नीरज मण्डलोई की अध्यक्षता में गठित इस समिति में जल संसाधन, पर्यावरण, राजस्व और वन विभाग के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव को सदस्य नियुक्त किया गया है। चारों जिलों नीमच, देवास, सिवनी व शिवपुरी के कलेक्टर भी सदस्य बनाए गए हैं।
एनटीपीसी मुम्बई के कार्यपालक निदेशक परमाणु तथा एनटीपीसी मुम्बई के महाप्रबंधक परमाणु एपी सनल को समिति में सदस्य बनाया गया है। एनटीपीसी भोपाल के महाप्रबंधक परमाणु संदेश जायसवाल समिति के संयोजक होंगे।
बिजली की निकासी के लिए जरूरी भूमि तथा अधोसंरचना विकास में समन्वय
समिति द्वारा प्रस्तावित परियोजना से बिजली की निकासी के लिए जरूरी भूमि तथा अधोसंरचना के विकास में समन्वय किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर विभिन्न वैकल्पिक स्वीकृतियों तथा सार्वजनिक सुनवाई, भूमि अधिग्रहण, वन स्वीकृतियां, पर्यावरणीय स्वीकृति, राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल से स्वीकृति के लिए भी समिति समन्वय बनाकर कार्य करेगी। बता दें कि चारों जगहों के परमाणु प्रोजेक्ट में 1200 मेगावॉट की दो यूनिट के साथ 6 यूनिट तक प्रस्तावित हैं। प्रोजेक्ट चालू होने के बाद एमपी की विद्युत उत्पादन क्षमता बढ़ जाएगी। इस प्रोजेक्ट के लिए करीब 2000 एकड़ तक जमीन की जरूरत पड़ेगी।