scriptबीकानेर में हिरण शिकार की आंखों देखी, जीवप्रेमी बोला- पंजाब के शिकारियों ने मेरी आंखों के सामने मारी थी गोली | Rajasthan Bikaner Deer Hunting Eyewitness Animal Lover Said Punjab Hunters Shot Deer in Front of My Eyes | Patrika News
बीकानेर

बीकानेर में हिरण शिकार की आंखों देखी, जीवप्रेमी बोला- पंजाब के शिकारियों ने मेरी आंखों के सामने मारी थी गोली

Bikaner killed Deer : राजस्थान के बीकानेर में कोलायत के बज्जू में पंजाब से आए शिकारियों ने हिरण का शिकार किया। इस पूरी घटना को एक जीवप्रेमी पीलीबंगा निवासी सुमित कुमार बिश्रोई की आंखों देखी है। जानिए पूरी कहानी क्या है?

बीकानेरMar 03, 2025 / 01:58 pm

Sanjay Kumar Srivastava

Rajasthan Bikaner Deer Hunting Eyewitness Animal Lover Said Punjab Hunters Shot Deer in Front of My Eyes
Bikaner killed Deer : बीकानेर में कोलायत के बज्जू में पंजाब से आए शिकारियों ने हिरण का शिकार किया। राजस्थान में हिरण का बड़ा महत्व है। उसकी रक्षा के लिए जान दे सकते हैं। शनिवार को कुछ ऐसा ही हुआ। पंजाब से आए शिकारियों ने हिरण का शिकार किया। यह हादसा जीवप्रेमी पीलीबंगा निवासी सुमित कुमार बिश्रोई की आंखों देखी है। आक्रोशित जीवप्रेमी सुमित कुमार बिश्रोई इस शिकार की पूरी कहानी कह सुनाई। सुमित कुमार बिश्रोई ने बताया कि वह मोडिया फांटा पर खड़ा था। तभी दो गाड़ियों में 7 लोग आए। गाड़ियों से नीचे उतरे और एक हिरण के पीछे दौड़े। शिकारियों ने उसकी आंखों के सामने हिरण को गोली मार दी।

पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी

सुमित कुमार बिश्रोई ने आगे बताया कि तब उसने मोबाइल से शिकारियों का वीडियो बनाते हुए पीछा किया और ग्रामीणों को सूचना दी। शिकारियों को ललकारा, तो उन्होंने उस पर हमला कर दिया। पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी।

आरोपियों ने उसे घेर कर पीटा

सुमित ने बताया कि उसने जीप की चाबी निकाल ली, तब आरोपियों ने उसे घेर कर पीटा। शोर-शराबा सुनकर इकबाल, सुरेन्द्र सींगड़ आ गया। तब शिकारी भाग छूटे। इसके बाद माणकासर सरपंच को फोन कर इत्तला दी। माणकासर सरपंच जयसुखराम सींगड़ ने पुलिस की मदद से नाकाबंदी कराई, तब शिकारी पकड़ में आए। बिश्नोई समाज में काले हिरण का बड़ा महत्व है। बिश्नोई समाज के लोग काले हिरण को भगवान कृष्ण का अवतार मानते हैं।
Bikaner Deer Hunting
जीव प्रेमियों ने हंगामा मचाया, घायल हिरण बरामद

जीव प्रेमियों ने हंगामा मचाया, घायल हिरण बरामद

रविवार को शिकार प्रकरण को लेकर जीव प्रेमियों ने शिकारियों की परेड व सख्त कार्रवाई करने की मांग को लेकर बज्जू थाने का घेराव भी किया। आक्रोशित ग्रामीणों व जीव प्रेमियों ने थाने पर पत्थर फेंके। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने बेवजह उन पर लाठीचार्ज किया। उधर वन विभाग की टीम भी मौके से घायल हिरण को बरामद किया, जिसे उपचार के लिए पशु चिकित्सालय भिजवाया गया।
यह भी पढ़ें

JDA की मार्च में लॉन्च होगी 4 नई आवासीय व फार्म हाउस योजना, भजनलाल सरकार से हरी झंडी का इंतजार

Bikaner Deer Hunting
शिकारियों व पुलिस के बीच मुठभेड़,6 आरोपी गिरफ्तार, 183 कारतूस जब्त

आरोपी पंजाब के रहने वाले, मामले दर्ज

आरोपी पंजाब व घड़साना के हैं, जिनसे हथियार बरामद किए गए हैं। आरोपियों क खिलाफ बज्जू, हदां, रणजीतपुरा और कोलायत थाने में अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं वन विभाग की ओर से भी अलग कार्रवाई की जा रही है।
सुखदेव सिंह चारण,सीओ कोलायत
यह भी पढ़ें

Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ आज होगा सक्रिय, राजस्थान के इन 2 जिलों में हल्की बारिश का Prediction

पुलिस ने इन शिकारियों को पकड़ा

मलोट के रामनगर खजानसिंह निवासी स्नेहबीर (28 वर्ष) पुत्र हरविन्द्रजीत सिंह, घड़साना के छह एमएलडी निवासी गुरकीरत सिंह उर्फ कीरत (27 वर्ष) पुत्र जसकरण सिंह, 22 एमडी पंचायत 17 एमडी निवासी सुखजीत सिंह (25 वर्ष) पुत्र राजविन्द्र सिंह को पकड़ा, जिनके कब्जे से एक पिस्टल और 6 कारतूस बरामद किए। वहीं एक अन्य आरोपी मुक्तसर निवासी सुखवंत सिंह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। बज्जू थाने में मुक्तसर निवासी साहिल कटारिया (25 पुत्र स्व. प्रमोद धोबी, किलयावली निवासी हरजीत (52 वर्ष) पुत्र अंग्रेजसिंह को पकड़ा। एक नाबालिग को निरुद्ध किया। आरोपियों के पास से एक 12 बोर डबल बैरल व दूसरा 22 एलआर स्पोर्ट्स बंदूक जब्त की। स्पोर्ट्स बंदूक के 80 और 12 बोर के 103 कारतूस बरामद किए।

Hindi News / Bikaner / बीकानेर में हिरण शिकार की आंखों देखी, जीवप्रेमी बोला- पंजाब के शिकारियों ने मेरी आंखों के सामने मारी थी गोली

ट्रेंडिंग वीडियो