scriptBilaspur Nikay Chunav Result: बिलासपुर में भाजपा मेयर प्रत्याशी पूजा विधानी ने छुड़ाए कांग्रेस के पसीने, 66179 वोटों से दर्ज की जीत | Bilaspur Nikay Chunav Result: BJP mayor candidate Pooja Vidhani won by 66179 votes in Bilaspur | Patrika News
बिलासपुर

Bilaspur Nikay Chunav Result: बिलासपुर में भाजपा मेयर प्रत्याशी पूजा विधानी ने छुड़ाए कांग्रेस के पसीने, 66179 वोटों से दर्ज की जीत

Bilaspur Nikay Chunav Result: छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनावों की मतगणना जारी है। बिलासपुर में ​मेयर पद के लिए भाजपा प्रत्याशी पूजा विधानी ने रिकॉर्ड तोड़ जीत हासिल की है।

बिलासपुरFeb 15, 2025 / 05:57 pm

Laxmi Vishwakarma

Bilaspur Nikay Chunav Result: बिलासपुर में भाजपा मेयर प्रत्याशी पूजा विधानी ने छुड़ाए कांग्रेस के पसीने, 66179 वोटों से दर्ज की जीत
Bilaspur Nikay Chunav Result: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर नगरीय निकाय में 11 फरवरी को वोटिंग हुई थी। यहां लोगों ने वोटिंग में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था। वहीं आज इसके नतीजे भी सामने आ गए हैं। बिलासपुर नगर निगम में बीजेपी की पूजा विधानी चुनाव जीत गई हैं।

संबंधित खबरें

Bilaspur Nikay Chunav Result: बिलासपुर में भाजपा का परचम

बता दें कि पूजा विधानी ने कांग्रेस के प्रमोद नायक को 66,179 वोटों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पूजा विधानी ने भारी मतों से जीत हासिल कर कहा सबके सहयोग से शहर का विकास करेंगे। निगम के कुल 70 वार्डों में से 45 वार्डों में भाजपा, 10 वार्डों में कांग्रेस और 3 वार्डों में निर्दलीय पार्षदों ने जीत दर्ज की है। इसके अलावा, वार्ड क्रमांक-13 में भाजपा के पार्षद प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए।
रतनपुर नगर पालिका में भाजपा के प्रत्याशी लव कुश ने चुनाव जीता। मल्हार नगर पंचायत में भाजपा की धनेश्वरी केंवट और कोटा नगर पंचायत में भाजपा की सरोज दुर्गेश साहू ने भी जीत हासिल की। बिल्हा नगर पंचायत में भाजपा की वंदना जेंड्रे ने चुनाव जीता। वहीं, तखतपुर नगर पालिका में कांग्रेस और बोदरी नगर पालिका में आम आदमी पार्टी (आप) का कब्जा है।
यह भी पढ़ें

Rajnandgaon Nikay Chunav Result: राजनांदगांव में BJP मेयर प्रत्याशी मधुसूदन यादव की जीत, 43500 वोट से कांग्रेस को हराया

इस चुनाव में मेयर पद के लिए 8 और वार्ड पार्षद पद के लिए 272 प्रत्याशी मैदान में थे। बिलासपुर निगम में कुल मतदाताओं की संख्या 5 लाख 6 हजार 162 थी, जिसमें 2 लाख 51 हजार 322 पुरुष मतदाता और 2 लाख 54 हजार 771 महिला मतदाता शामिल थे। इस चुनाव में लगभग 52% मतदान हुआ था।
Bilaspur Nikay Chunav Result

पूजा विधानी ने जताया था जीत की उम्मीद

Bilaspur Nikay Chunav Result: दरअसल, बीजेपी की पूजा विधानी ने काउंटिंग से पहले ही जीत का दावा कर दिया था। उन्होंने कम मतदान प्रतिशत को लेकर कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा और बीजेपी भारी बहुमत से जीत रही है। मेयर, वार्ड पार्षदों, नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव के नतीजे जल्द ही घोषित होंगे। इस बार राज्य में मेयर का चुनाव प्रत्यक्ष तरीके से हुआ है और मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है।

Hindi News / Bilaspur / Bilaspur Nikay Chunav Result: बिलासपुर में भाजपा मेयर प्रत्याशी पूजा विधानी ने छुड़ाए कांग्रेस के पसीने, 66179 वोटों से दर्ज की जीत

ट्रेंडिंग वीडियो