scriptविराट- अनुष्का को इस बड़ी वजह से छोड़ना पड़ा था इंडिया, लंबे अरसे बाद हुआ खुलासा  | Virat Kohli Anushka Sharma why moved to London Dr. Sriram Nene big reason reveals | Patrika News
बॉलीवुड

विराट- अनुष्का को इस बड़ी वजह से छोड़ना पड़ा था इंडिया, लंबे अरसे बाद हुआ खुलासा 

Virat Kohli And Anushka Sharma: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भारत छोड़ लंदन में शिफ्ट हो गए हैं। इसके पीछे उनका क्या कारण था वह अब लंबे अरसे बाद सामने आया है।

मुंबईApr 27, 2025 / 11:34 am

Priyanka Dagar

Virat Kohli Anushka Sharma shift London

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का लंदन शिफ्ट होने का कारण आया सामने

Virat Kohli And Anushka Sharma why Leave India: बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया के पावर कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का भारत छोड़ना एक बार फिर सुर्खियों में हैं। कपल अब इंडिया नहीं लंदन में रहता है। जब कपल ने ये फैसला लिया था तो उनके फैंस को समझ नहीं आया था कि आखिर क्यों चकाचौंध भरी दुनिया को एक पल में दोनों ने हमेशा के लिए बाय बोल दिया। अब इसके पीछे का कारण सामने आ गया है। जो खुद एक बड़ी एक्ट्रेस के पति ने बताया है। उन्होंने कहा कि उनकी बात अनुष्का शर्मा से हुई थी और उन्होंने ही बताया कि वह और विराट हमेशा के लिए विदेश क्यों चले गए?

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के भारत छोड़ने का कारण आया सामने (Virat Kohli And Anushka Sharma why Shift London)

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के भारत छोड़ने का कारण किसी और ने नहीं बल्कि फेमस एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के पति डॉक्टर श्रीराम नेने ने बताया है। डॉक्टर श्रीराम नेने (Dr. Shriram Nene) ने बताया, “पिछले साल मेरी मुलाकात अनुष्का शर्मा( Anushka Sharma) से हुई थी जब वह पति और बच्चों के साथ लंदन जाने का प्लान बना रही थी। उनका मानना था कि अब वह इस फेम से परेशान हो गए हैं। वह अपनी सफलता का पूरी तरह से मजा भी नहीं ले पाते। वह कुछ भी करते है लोगों की नजरों में आ जाता था।”
यह भी पढ़ें

फेमस इन्फ्लुएंसर की मौत से पहले का वीडियो आया सामने, बोली- 2025 है बेहद खराब, भगवान मुझे अगले जन्म…

Virat Kohli And Anushka Sharma why Shift London

डॉक्टर श्रीराम नेने ने बताई सारी सच्चाई (Madhuri Dixit Husband Doctor Nene)

डॉक्टर नेने ने आगे बताया, “अनुष्का-विराट अपने बच्चों को इस चकाचौंध भरी दुनिया से दूर रखना चाहते थे। इसलिए उन्होंने बाहर शिफ्ट होने का फैसला किया। वह बस अपने दोनों बच्चों को इस ग्लैमर की दुनिया से बचाकर रखना चाहते हैं और वह अपने दोनों बच्चों को अच्छा जीवन देने की कोशिश कर रहे हैं। हम भी समझते हैं कि यह बहुत मुश्किल होता है, मेरे साथ भी बहुत बार ऐसा होता है। लोग सेल्फ़ी लेने के लिए दीवाने हो जाते हैं लेकिन हमें सरल बने रहना पड़ता है, पर अनुष्का और विराट दोनों नहीं चाहते कि जिन चीजों से वह परेशान होते हैं उनके बच्चे भी हों इसलिए उन्होंने भारत छोड़ विदेश जाने का फैसला लिया था।”

Hindi News / Entertainment / Bollywood / विराट- अनुष्का को इस बड़ी वजह से छोड़ना पड़ा था इंडिया, लंबे अरसे बाद हुआ खुलासा 

ट्रेंडिंग वीडियो