तेजी की तीन प्रमुख वजहें
1 अमेरिकी टैरिफ नीति और मंदी की आशंका: अमेरिका द्वारा अपनाई गई नई टैरिफ पॉलिसी के चलते वैश्विक व्यापार युद्ध का खतरा बढ़ गया है। इससे वैश्विक आर्थिक मंदी की आशंका गहराई है। ऐसे समय में निवेशक पारंपरिक रूप से सुरक्षित माने जाने वाले सोने की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे इसकी मांग और कीमतें दोनों बढ़ रही हैं।प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें
दिल्ली: 22 कैरेट – 87,600 रुपए, 24 कैरेट – 95,555 रुपएमुंबई: 22 कैरेट – 87,450 रुपए, 24 कैरेट – 95,400 रुपए
कोलकाता: 22 कैरेट – 87,450 रुपए, 24 कैरेट – 95,400 रुपए
चेन्नई: 22 कैरेट – 87,450 रुपए, 24 कैरेट – 95,400 रुपए
2024 में अब तक 17,191 रुपए महंगा हुआ सोना
1 जनवरी 2025 से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए से बढ़कर 93,353 रुपए पर पहुंच गया है, यानी 22.57 रुपए की बढ़ोतरी। वहीं चांदी 86,017 रुपए प्रति किलो से बढ़कर 92,627 पर पहुंची है, जो 7% का इजाफा दर्शाता है। पिछले साल 2024 में सोने में 12,810 रुपए की वृद्धि हुई थी।RBI का नया गोल्ड लोन ड्राफ्ट, एक किलो ज्वेलरी तक ही लोन, 7 दिन में सोना वापस ना करने पर 5000 रुपए जुर्माना
सोना खरीदते समय ध्यान रखने योग्य 5 बातें
— हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें।— ज्वैलर्स की विश्वसनीयता की जांच करें।
— मूल्य और मेकिंग चार्ज की स्पष्ट जानकारी लें।
— इनवॉइस लेना न भूलें।
— अगर निवेश के उद्देश्य से खरीद रहे हैं, तो गोल्ड बॉन्ड या ई-गोल्ड जैसे विकल्प भी समझें।