महिला को मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
महिला को 14 जून को छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तबियत में सुधार न होने के कारण 25 जून को उसे मिशन अस्पताल लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने 27 जून को ग्वालियर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। ग्वालियर में हुई जांच में महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। साथ ही वह डेंगू से भी संक्रमित पाई गई है। डॉक्टरों के मुताबिक, महिला के फेफड़ों में पानी भर गया है, महिला की हालत स्थिर बनी हुई है।
सीएमएचओ डॉ आरपी गुप्ता ने बताया कि महिला मूल रूप से झमटुली गांव की रहने वाली है। वह गुड़गांव में नौकरी करती थी। दिल्ली में वह पहले ही कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। पांच दिन का इलाज लेने के बाद जब उसे आराम मिला, तो वह अपने गांव लौट आई। यहां पर 9 और 10 जून को उसकी तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।