scriptWTC Final: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर एडन मार्कराम ने रचा इतिहास, बैक-टू-बैक कई रिकॉर्ड किए अपने नाम | Aiden Markram made many records by scoring a century in WTC Final 2025 sa vs aus | Patrika News
क्रिकेट

WTC Final: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर एडन मार्कराम ने रचा इतिहास, बैक-टू-बैक कई रिकॉर्ड किए अपने नाम

Aiden Markram Record: ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में एडेन मार्करम ने शतक जड़ते हुए जहां साउथ अफ्रीका का पहले वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप खिताब की दहलीज पर ला दिया है। वहीं, इस शतक के बूते ही उन्‍होंने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं।

भारतJun 14, 2025 / 06:47 am

lokesh verma

WTC Final

WTC Final: ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में शतक लगाकर खुशी जताते एडेन मार्करम। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/ICC)

Aiden Markram Record in WTC Final: साउथ अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज एडन मार्कराम ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल में शतक लगाकर न सिर्फ अपनी टीम को चैंपियन बनने की दहलीज पर ला खड़ा किया है, बल्कि खुद भी इतिहास रचते हुए कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं। अब चौथे दिन साउथ अफ्रीका खिताब जीतने के लिए महज 69 रन की दरकार है और 8 विकेट उसके पास हैं। एडेन मार्करम 159 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 102 रन बनाकर खेल रहे हैं तो कप्‍तान टेम्‍बा बावुमा 121 गेंदों पर पांच चौकों की सहायता से 65 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

WTC Final में साउथ अफ्रीका के पहले शतकवीर

एडन मार्कराम ने अपने टेस्ट करियर का आठवां शतक लगाया है। वह 159 गेंदों में 102 रन पर नाबाद हैं। डब्ल्यूटीसी फाइनल में शतक लगाने वाले मार्कराम साउथ अफ्रीका के पहले बल्लेबाज हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी फाइनल में शतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किसी भी आईसीसी खिताब के फाइनल में शतक लगाने वाले मार्कराम तीसरे बल्लेबाज हैं। इससे पहले वनडे विश्व कप 1975 के फाइनल में वेस्टइंडीज के क्लाइव लॉयड ने और 1996 वनडे विश्व कप के फाइनल में श्रीलंका के अरविंद डी सिल्वा ने शतक लगाया था। 

आईसीसी फाइनल के रनचेज में शतक लगाने वाले पांचवें बल्‍लेबाज

इतना ही नहीं इस शतक के साथ साउथ अफ्रीका के स्‍टार बल्‍लेबाज एडेन मार्करम ने एक रिकॉर्ड और अपने नाम किया है। वह किसी भी आईसीसी फाइनल में लक्ष्य का पीछा करते हुए शतक लगाने वाले वह पांचवें बल्लेबाज भी बन गए हैं।
यह भी पढ़ें

मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड की जोड़ी ने किया कमाल, ICC फाइनल में रच दिया इतिहास

इतिहास रचने की दहलीज पर साउथ अफ्रीका

एडन मार्कराम के नाबाद शतक की बदौलत साउथ अफ्रीका इतिहास रचने की दहलीज पर खड़ी है। शनिवार को ऑस्ट्रेलिया पर जीत दर्ज करने और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का खिताब अपने नाम करने के लिए साउथ अफ्रीका को महज 69 रन चाहिए। अगर साउथ अफ्रीका जीतने में सफल होती है तो 2005 के बाद ये दूसरी बार होगा, जब कोई टीम लॉर्ड्स में 200+ के लक्ष्‍य को हासिल करेगी। टीम का स्कोर दो विकेट पर 213 रन है। मार्कराम 102 और टेंबा बवुमा 65 रन पर नाबाद हैं। दोनों के बीच 143 रन की साझेदारी हो चुकी है।

पहली पारी के आधार पर 74 रन से पिछड़ी अफ्रीका

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 212 रन बनाए थे। स्टीव स्मिथ ने 66 और ब्यू वेबस्टर ने 72 रन बनाए थे। साउथ अफ्रीका के लिए कगिसो रबाडा ने पांच विकेट लिए थे। इसके बाद साउथ अफ्रीकी टीम 138 पर ऑल आउट हो गई और पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया से 74 रन से पिछड़ गई थी। पैट कमिंस ने छह विकेट लिए थे।

साउथ अफ्रीका को मिला 282 रन का लक्ष्‍य

ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में एक समय 66 पर छह विकेट खो चुकी थी, लेकिन एलेक्स कैरी के 43 और मिचेल स्टार्क के 58 रन की बदौलत उसकी पारी 207 तक पहुंची। रबाडा ने चार विकेट लिए थे। साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 282 रन का लक्ष्य मिला था।

Hindi News / Sports / Cricket News / WTC Final: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर एडन मार्कराम ने रचा इतिहास, बैक-टू-बैक कई रिकॉर्ड किए अपने नाम

ट्रेंडिंग वीडियो