scriptENG Lions vs IND A: तनुष कोटियान और अंशुल कंबोज की जोड़ी का कमाल, बड़ी साझेदारी कर तोड़ा यह रिकॉर्ड | ENG Lions vs IND A: Tanush Kotian and Anshul Kamboj record highest 8th-wicket partnership for India A | Patrika News
क्रिकेट

ENG Lions vs IND A: तनुष कोटियान और अंशुल कंबोज की जोड़ी का कमाल, बड़ी साझेदारी कर तोड़ा यह रिकॉर्ड

ENG Lions vs IND A: पहली पारी में भारत-ए ने 348 के स्कोर पर ऑलआउट होने के बाद इंग्लैंड लायंस को 327 रन रोक 21 रन की बढ़त हासिल की। वहीं दूसरी पारी में भारत ने 417/7d का स्कोर खड़ा कर कुल 438 रन की बढ़त कायम की।

भारतJun 09, 2025 / 10:14 pm

satyabrat tripathi

Representative image

Representative image

ENG Lions vs IND A: तनुष कोटियान और अंशुल कंबोज की जोड़ी का कमाल, बड़ी साझेदारी कर तोड़ा यह रिकॉर्डइंग्लैंड लायंस खिलाफ नॉर्थम्पटन में दूसरे अनधिकृत टेस्ट के चौथे दिन भारत-ए की दूसरी इनिंग में बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान तनुश कोटियन और अंशुल कंबोज ने आठवें विकेट के लिए नाबाद 149 रन जोड़े। यह 8वें विकेट के लिए भारत-एक ओर से रिकॉर्ड साझेदारी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड चेतेश्वर पुजारा और जसकरनदीप सिंह बुट्टर के नाम था, जिन्होंने 2010 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 8वें विकेट के लिए 137 रन जोड़े थे।
उनके अलावा भारत-ए के लिए आठवें विकेट के लिए केवल तीन अन्य जोड़ियां ही 100 या उससे अधिक रन की साझेदारी कर पाई हैं। भारत-ए के स्कोर 268/7 के स्कोर पर तनुश कोटियन और अंशुल कंबोज ने जिम्मेदारी संभाली। दोनों ने 179 गेंद में नाबाद 149 रन जोड़कर टीम के स्कोर को 7 विकेट पर 417 रन तक पहुंचाया था कि भारत-ए की पारी घोषित कर दी गई।
यह भी पढ़ें

PKL 12: परदीप नरवाल से भी खराब था पिछले सीजन इनका प्रदर्शन, फिर भी लगी करोड़ों की बोली

भारत-ए ने इंग्लैंड लायंस को दिया 439 रन का लक्ष्य

इंग्लैंड लायंस ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का निर्णय लिया। पहली पारी में भारत-ए ने 348 के स्कोर पर ऑलआउट होने के बाद इंग्लैंड लायंस को 327 रन रोक 21 रन की बढ़त हासिल की। वहीं दूसरी पारी में भारत ने 417/7d का स्कोर खड़ा कर कुल 438 रन की बढ़त कायम की और इंग्लैंड लायंस को जीत के लिए 439 रन का लक्ष्य दिया।

तनुष कोटियान-अंशुल कंबोज ने ठोके अर्द्धशतक

भारत-ए की ओर से दूसरी पारी में 417/7 के स्कोर पर पारी घोषित करने के समय तनुष कोटियान ने 90 रन बनाकर और अंशुल कंबोज 51 रन बनाकर क्रीज पर थे। तनुष ने इस पारी के लिए 108 गेंद का सामना करते हुए 10 चौके और एक छक्के लगाए। वहीं अंशुल कंबोज ने अपने पारी के दौरान 86 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और 1 छक्के लगाए।

Hindi News / Sports / Cricket News / ENG Lions vs IND A: तनुष कोटियान और अंशुल कंबोज की जोड़ी का कमाल, बड़ी साझेदारी कर तोड़ा यह रिकॉर्ड

ट्रेंडिंग वीडियो