scriptभारतीय गेंदबाजों को इस इंग्लिश बल्लेबाज का ढूंढना होगा तोड़, भारत के खिलाफ सबसे खतरनाक रहे हैं इसके आंकड़े | India vs England Test Series Joe Root Test Records and Performance against India | Patrika News
क्रिकेट

भारतीय गेंदबाजों को इस इंग्लिश बल्लेबाज का ढूंढना होगा तोड़, भारत के खिलाफ सबसे खतरनाक रहे हैं इसके आंकड़े

Joe Root Test Record against India: शुभमन गिल की अगुवाई वाली युवा भारतीय टीम के लिए इंग्‍लैंड में सबसे बड़ी चुनौती अनुभवी दिग्‍गज खिलाड़ी जो रूट होंगे। टेस्‍ट क्रिकेट में कई बड़े रिकॉर्ड बना चुके रूट भारत के खिलाफ हमेशा शानदार प्रदर्शन करते हैं। ऐसे में गौतम गंभीर और शुभमन गिल को तोड़ जरूर ढूंढना होगा।

भारतJun 18, 2025 / 01:59 pm

lokesh verma

Joe Root Test Record against India

Joe Root Test Record against India: जो रूट से हाथ मिलाते भारत के पूर्व कप्‍तान रोहित शर्मा। (फोटो सोर्स: IANS)

Joe Root Performance against India: भारत और इंग्‍लैंड के बीच पांच टेस्‍ट मैचों की सीरीज का आगाज शुक्रवार 20 जून से होने जा रहा है। इसी सीरीज के जरिये ये दोनों टीमें अपने वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के अगले चक्र की भी शुरुआत करेंगी। एक दशक से भी ज्‍यादा समय के बाद भारतीय टीम रोहित शर्मा और विराट कोहली के बगैर कोई टेस्‍ट सीरीज खेलनी जा रही है। इस बार आधी टीम युवा है और उसकी कमान भी 25 वर्षीय शुभमन गिल के हाथ में है। ऐसे में भारतीय टीम के लिए इंग्‍लैंड की परिस्थितियों में चुनौती आसान नहीं होने वाली है। भारत को सबसे ज्‍यादा खतरा इंग्‍लैंड के सबसे अनुभवी खिलाड़ी जो रूट से है, जो हमेशा से ही भारत के खिलाफ बड़ी चुनौती रहे हैं। आइये रूट के टेस्‍ट आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

भारत के खिलाफ जो रूट का रिकॉर्ड

वहीं, भारत के खिलाफ रूट के प्रदर्शन की बात करें तो उन्‍होंने अब 30 टेस्‍ट खेले है। जिनकी 55 पारियों में उन्‍होंने 58.08 के शानदार औसत से 2846 रन बनाए हैं। वह 154 रन बनाते ही भारत के खिलाफ अपने 3000 रन पूरे कर लेंगे। टीम इंडिया के खिलाफ अब तक उनके बल्‍ले से 10 शतक और 11 अर्धशतक आए हैं।

भारत-इंग्‍लैंड टेस्‍ट में सबसे ज्‍यादा शतक

गौर करने वाली बात ये है कि भारत-इंग्‍लैंड के बीच अब तक खेले गए टेस्‍ट में रूट के नाम सबसे ज्‍यादा 10 शतक हैं। इस मामले में दोनों देशों के दिग्‍गज राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर और एलेस्‍टर कुक जैसे बल्‍लेबाज भी काफी पीछे हैं, जिनके नाम सिर्फ 7-7 शतक हैं।  

पिछले चक्र में ही बने थे 13 हजारी

जो रूट ने अपने टेस्‍ट करियर में अभी तक 153 टेस्‍ट खेलें हैं, जिनकी 279 पारियों में 50.80 के औसत से कुल 13006 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्‍ले से 36 शतक और 65 अर्धशतक आए हैं। उनका सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोर 262 रन का है।
यह भी पढ़ें

इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स टेस्‍ट से पहले बदल गई टीम इंडिया, BCCI ने इस खिलाड़ी की कराई सरप्राइज एंट्री

इंग्‍लैंड की जीत में खेली अहम पारियां

इंग्‍लैंड की 70 मैचों में जीत में रूट ने बेहद अहम भूमिका निभाई है। इन 70 मैचों की 120 पारियों में रूट ने 64.21 के औसत से 6999 रन बनाए हैं। इन जीत में उनके बल्‍ले से 25 शतक और 28 शतक निकले हैं।

सबसे ज़्यादा टेस्ट रन

सचिन तेंदुलकर – 15,921 रन

रिकी पोंटिंग – 13,378 रन

जैक्स कैलिस – 13,289 रन

राहुल द्रविड़ – 13,288 रन

जो रूट – 13,006* रन

टेस्ट में सबसे तेज़ 13,000 रन (मैच)

जो रूट (इंग्लैंड) – 153
जैक्स कैलिस (दक्षिण अफ्रीका) – 159
राहुल द्रविड़ (भारत) – 160

रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 162

सचिन तेंदुलकर (भारत) – 163

टेस्ट में सबसे तेज़ 13,000 रन (पारी)

सचिन तेंदुलकर (भारत) – 266

जैक्स कैलिस (दक्षिण अफ्रीका) – 269
रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 275

राहुल द्रविड़ (भारत) – 277

जो रूट (इंग्लैंड) – 279 

Hindi News / Sports / Cricket News / भारतीय गेंदबाजों को इस इंग्लिश बल्लेबाज का ढूंढना होगा तोड़, भारत के खिलाफ सबसे खतरनाक रहे हैं इसके आंकड़े

ट्रेंडिंग वीडियो