MI vs RCB: हेड टू हेड रिकॉर्ड
आईपीएल में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कुल 33 बार भिड़ंत हुई। इन मुकाबलों में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 19 मैच में जीत हासिल की है, जबकि उसे 14 मैच में शिकस्त का सामना करना पड़ा है। मौजूदा आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पहली टक्कर होने जा रही है।
वैसे मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक कुल 10 बार टक्कर हुई हैं। इन मुकाबलों में मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रहा है। मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 7 मैच में जीत हासिल की है जबकि उसे तीन मुकाबलों में शिकस्त झेलनी पड़ी है। इस लिहाज से 7 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाले मुकाबले में कौन सी टीम कामयाब रहती है, यह देखना बेहद दिलचस्प होगा।
RCB को पहले IPL टाइटल की तलाश
रजत पाटीदार के नेतृत्व में खेल रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पहली आईपीएल टाइटल का इतंजार है, जबकि मुंबई इंडियंस की टीम 5 बार (2013, 2015, 2017, 2019, 2020) इस खिताब को अपने नाम कर चुकी है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु तीन बार यानी 2009, 2011 और 2016 आईपीएल के फाइनल में पहुंची, लेकिन उसे हर बार निराशा हाथ लगी। इसके उलट मुंबई इंडियंस अब तक 6 बार आईपीएल फाइनल ( 2010, 2013, 2015, 2017, 2019, 2020) में पहुंची है, जिसमें 5 बार टाइटल जीतने में कामयाब रही है। मुंबई इंडियंस टीम सिर्फ 2010 में रनर-अप रही थी।