scriptNZ vs SA, highlights: डेब्यूटांट मैथ्यू पर केन विलियमसन का शतक भारी, न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को छह विकेट से हराया | NZ vs SA, highlights: Kane Williamson's century overshadows debutant Matthew, New Zealand beat South Africa by six wickets | Patrika News
क्रिकेट

NZ vs SA, highlights: डेब्यूटांट मैथ्यू पर केन विलियमसन का शतक भारी, न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को छह विकेट से हराया

NZ vs SA, Tri series: पूर्व कप्तान केन विलियमसन के नाबाद 133 और डेवन कॉन्वे की 97 रनों की पारियों की बदौलत न्यूजीलैंड ने ट्राई सीरीज के दूसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को आठ गेंदे शेष रहते छह विकेट से हरा दिया।

भारतFeb 10, 2025 / 06:26 pm

Siddharth Rai

New Zealand vs South Africa, 2nd ODI highlights: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले मेजबान पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड ट्राई सीरीज खेल रहे हैं। इस सीरीज का दूसरा मुक़ाबला न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया। लाहोर के गद्दाफ़ी स्टेडियम में खेले गए इस मुक़ाबले में अपना विजयी रथ जारी रखते हुए न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को छह विकेट से हरा दिया। इससे पहले न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में पाकिस्तान को धूल चटाई थी।

संबंधित खबरें

पूर्व कप्तान केन विलियमसन के नाबाद 133 और डेवन कॉन्वे की 97 रनों की पारियों की बदौलत न्यूजीलैंड ने यह जीत हासिल की। दक्षिण अफ्रीका के 304 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 10वें ओवर में विल यंग (19) का विकेट गवां दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये केन विलियमसन ने डेवन कॉन्वे के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 187 रनों की साझेदारी हुई।
शतक की ओर बढ़े डेवन कॉन्वे (97) को जूनियर डल ने आउटकर पवेलियन भेजकर न्यूजीलैंड को बड़ा झटका दिया। इसके बाद डैरिल मिचेल (10) और टॉम लेथम (शून्य) के रूप में न्यूजीलैंड ने दो विकेट गवां दिये। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये ग्लेन फिलिप्स ने केन विलियमसन के साथ मोर्चा संभाला और टीम को जीत की ओर ले गये। न्यूजीलैंड ने 48.4 ओवर में 308 रन बनाकर मुकाबला छह विकेट से जीत लिया।
केन विलियमसन ने 113 गेंदों में 13 चौके और दो छक्के लगाते हुए नाबाद 133 रनों की पारी खेली। वही ग्लेन फिलिप्स ने 32 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से (नाबाद 29) रन बनाये। दक्षिण अफ्रीका की ओर से एस मुथुसामी ने दो विकेट लिये। जूनियर डल और ईथन बॉश ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
इससे पहले न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। डेब्यूटांट मैथ्यू ब्रीत्जके (150) की शतकीय और वियान मुल्डर (64) अर्धशतकीय पारियों के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 305 रनों का लक्ष्य दिया था। बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने आठवें ही ओवर में कप्तान तेम्बा बवूमा (20) रन का विकेट गवां दिया। उन्हें विलियम ओरूर्क ने आउट किया।
इसके बाद बल्लेबाजी करने आये जेसन स्मिथ ने मैथ्यू ब्रीत्जके के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 93 रनों की साझेदारी हुई। 25वें ओवर में जेसन स्मिथ (41) के रनआउट होने से यह साझेदारी टूटी। काइल वेरेन (एक) रन बनाकर आउट हुये। 46वें ओवर में मैट हेनरी ने मैथ्यू ब्रीत्जके को ब्रेसवेल के हाथों कैच आउट कराकर न्यूजीलैंड को चौथी सफलता दिलाई।
मैथ्यूज ब्रीत्जके ने 148 गेंदों में 11 चौके और पांच छक्के लगाते हुए 150 रनों की पारी खेली। वियान मुल्डर ने 60 गेंदों में पांच चाैके और एक छक्के की मदद से 64 रन बनाये। सेनुरन मुथुसामी (दो) रन बनाकर आउट हुये। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट पर 304 रनों का स्कोर खड़ा किया। न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी और विलियम ओरूर्क ने दो-दो विकेट लिये। माइकल ब्रेसवेल ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

Hindi News / Sports / Cricket News / NZ vs SA, highlights: डेब्यूटांट मैथ्यू पर केन विलियमसन का शतक भारी, न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को छह विकेट से हराया

ट्रेंडिंग वीडियो