नहीं चल रहा ग्लेन मैक्सवेल का बल्ला
मैक्सवेल का बल्ले से संघर्ष आईपीएल 2024 से ही चिंता का विषय रहा है, जिसके कारण आखिरकार आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उन्हें रिलीज़ कर दिया था। अब पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए मैक्सवेल ने इस सीज़न में तीन मैचों में केवल 37 रन बनाए हैं, जिसमें राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ़ 30 रनों का योगदान भी शामिल है।मांजरेकर ने मैक्सवेल की तुलना हैली धूमकेतु से की
जियो हॉटस्टार से बात करते हुए संजय मांजरेकर ने ग्लेन मैक्सवेल की तुलना हैली धूमकेतु से करते हुए कहा कि जैसे हैली धूमकेतु सूर्य की परिक्रमा करता है और पृथ्वी से करीब 75 साल में एक बार दिखाई देता है। ठीक उसी तरह ग्लेन मैक्सवेल 75 मैचों में से एक अच्छा खेलते हैं। उन्होंने कहा कि हैली धूमकेतु आखिरी बार 1986 में देखा गया था और अब इसे 2061 में देखा जाएगा। बल्लेबाजी में मैक्सवेल के साथ भी कुछ यही स्थिति है। ग्लेन मैक्सवेल क्रिकेट के हैली धूमकेतु हैं। यह भी पढ़ें