scriptराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरा, विभिन्न परियोजनाओं का करेंगी उद्घाटन | Patrika News
देहरादून

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरा, विभिन्न परियोजनाओं का करेंगी उद्घाटन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 से 21 जून तक उत्तराखंड (देहरादून) का दौरा करेंगी। इस यात्रा के दौरान, वह राष्ट्रपति निकेतन में रहेंगी और विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगी।

देहरादूनJun 19, 2025 / 08:33 am

Aman Pandey

Droupadi Murmu

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 से 21 जून तक उत्तराखंड (देहरादून) का दौरा करेंगी।PC: IANS

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार से तीन दिनों के उत्तराखंड दौरे पर रहेंगी। जहां वह विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगी। खास बात यह है कि 20 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन भी है। जन्मदिन के मौके पर वह राष्ट्रपति निकेतन को आम जनता के लिए खोले जाने से संबंधित समारोह में भाग लेंगी। वह राष्ट्रपति तपोवन का उद्घाटन और राष्ट्रपति उद्यान का शिलान्यास भी करेंगी। इसके अलावा इसी दिन राष्ट्रपति राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान का भी दौरा करेंगी।

19 जून को एक एम्फीथियेटर का उद्घाटन करेंगी राष्ट्रपति

बताया गया कि 19 जून को राष्ट्रपति एक एम्फीथियेटर का उद्घाटन करेंगी और राष्ट्रपति निकेतन में स्टाफ क्वार्टरों, अस्तबलों और बैरकों का शिलान्यास करेंगी। 20 जून को वह राष्ट्रपति निकेतन को आम जनता के लिए खोले जाने से संबंधित समारोह में भाग लेंगी और आगंतुक सुविधा केंद्र, कैफेटेरिया एवं स्मारिका दुकान जैसी सार्वजनिक सुविधाओं का उद्घाटन करेंगी। वहीं राष्ट्रपति तपोवन का उद्घाटन और राष्ट्रपति उद्यान का शिलान्यास भी करेंगी। राष्ट्रपति निकेतन और राष्ट्रपति तपोवन 24 जून, 2025 से जनता के दर्शन के लिए खुले रहेंगे।

20 जून के कार्यक्रम

20 जून को, राष्ट्रपति देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान का भी दौरा करेंगी, जहां वह एक प्रदर्शनी एवं मॉडल स्कूल विज्ञान प्रयोगशाला का अवलोकन करेंगी और विद्यार्थियों से बातचीत करेंगी। उसी शाम राष्ट्रपति राजभवन, नैनीताल के 125 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक डाक टिकट जारी करेंगी।
यह भी पढ़ें

लखीमपुर खीरी ने जल संरक्षण में रचा इतिहास, एक महीने में बनाए 1,030 तालाब

जानकारी दी गई है कि 21 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देहरादून स्थित उत्तराखंड राज्य पुलिस लाइन मैदान में सामूहिक योग प्रदर्शन में भाग लेंगी।

Hindi News / Dehradun / राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरा, विभिन्न परियोजनाओं का करेंगी उद्घाटन

ट्रेंडिंग वीडियो