मौसम विभाग के अनुसार नैनीताल में आज रात का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहने का अनुमान है। शाम से ही गरज और चमक के साथ आंधी चलने की संभावना है। पूर्व और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 90 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है।
तापमान में भी आएगी कमी
मौसम विभाग ने इस संबंध में लोगों को सावधान किया है। मंगलवार 20 मई का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह के समय गरज और चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। दिन में 50 प्रतिशत और रात में 24 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। इस हफ्ते अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।
कैसा रहेगा चंपावत का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार यही स्थिति चंपावत की भी रहने वाली है। जहां आज रात में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना है। रात का तापमान 16 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। इस हफ्ते बुधवार को भी जमकर बारिश होगी।
उत्तराखंड के मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार आज 19 मई से बारिशों का दौर शुरू होगा। मैदानी जिलों के लिए येलो अलर्ट और पहाड़ी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी जिलों के लिए ऑरेंज जबकि नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, पौड़ी, टिहरी, देहरादून के लिए येलो अलर्ट है। इस दौरान कहीं-कहीं बारिश के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बिजली चमकने के साथ भारी बारिश भी होगी।