यह भी पढ़ें:
Crime News: 8 साल के लड़के से अप्राकृतिक कृत्य के बाद हत्या, पहाड़ पर मिली लाश, आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। आखिरी बार नंदू के साथ उसके सौतेले पिता राममिलन गोड (62)को देखा गया था। पिता सबसे पहले शक के घेरे में आया।
पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो 7 साल पुराने हत्या का खुलासा हुआ।
ये था मामला आरोपी पिता ने पुलिस को बताया कि 7 साल पहले क्वार नवरात्र में वह घर मे अकेले था। पत्नी,बेटी पड़ोस घर मे थे। रात 10-11 बजे सौतेला बेटा नंदू सोनी घर पहुचा। भोजन की बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ। इस दौरान राममिलन ने अपने बेटे का गला पकड़कर दीवार पर ठोक दिया और उसकी मौत हो गई। सुबह 4 बजे लाश को अकेले घसीटते हुए गोदाम में ले गया। यहां के सेप्टिक टैंक में शव को नायलोन की रस्सी से बांधकर फेंक दिया।