Jamun with Salt Benefits: क्या जामुन नमक के साथ खा सकते हैं? खाली पेट खाएं या खाने के बाद, डॉ. से जानिए
Jamun with Black Salt Benefits: जामुन को नमक के साथ खाएं या नहीं, जामुन को कैसे खाना चाहिए… इन सभी सवालों के जवाब आयुर्वेदिक डॉ. अर्जुन राज ने दिए हैं।
Jamun with Salt: जामुन को नमक के साथ खाने के फायदे (फोटो डिजाइन- पत्रिका)
Jamun with Black Salt Benefits: जामुन बाजार में आने लगे हैं। इस सीजनल फल को खाने के एक नहीं कई फायदे हैं। हां, लेकिन आप जामुन को गलत तरीके से खाएंगे तो इससे फायदे की बजाय नुकसान हो सकता है। इसलिए आइए जानते हैं कि जामुन को नमक (Jamun with salt) के साथ खाना चाहिए या नहीं, जामुन को खाली पेट खाना चाहिए या खाने के बाद… इस बात को आयुर्वेदिक डॉक्टर अर्जुन राज ने समझाया है। आइए जानते हैं कि जामुन को खाने का सही तरीका क्या है।
Jamun fruit benefits: जामुन में मिलने वाले पोषक तत्व
जामुन में शरीर को फायदा पहुंचाने वाले कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं। जामुन में विटामिन सी, आयरन, पोटेशियम, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और कैल्शियम भरपूर मात्रा में होते हैं। ये कई बीमारियों को दूर करने में मदद करता है। जामुन में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं। इसे डायबिटीज, पेट दर्द, गठिया और पाचन से जुड़ी समस्याओं में फायदेमंद माना गया है।
जामुन को नमक के साथ खाना चाहिए या नहीं?
इस बात को समझाते हुए डॉ. अर्जुन राज ने कहा है कि जामुन को नमक के साथ खा सकते हैं। इसको ब्लैक नमक और भुना हुआ जीरा मिलाकर खाना चाहिए। ये दोनों चीजें इसके स्वाद को बढ़ाने के साथ-साथ पाचन क्रिया को सही करती है। अगर पेट की समस्याओं के लिए जामुन खा रहे हैं तो काला नमक के साथ खाएं। इसके साथ साधारण सफेद आयोडिन नमक ना मिलाएं। उसकी जगह पर काला नमक अधिक फायदेमंद साबित हो सकता है।
जामुन को खाली पेट खाएं या खाने के बाद?
हम अक्सर इस बात को लेकर दुविधा में पड़ जाते हैं कि जामुन को खाली पेट खाएं या खाने के बाद? इसको लेकर डॉ. अर्जुन ने बताया कि जामुन को खाली पेट खाने से बचना चाहिए। ये आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। जामुन को नाश्ता करने या लंच के आधा या एक घंटे बाद खाना चाहिए। अगर आपको पेट में समस्या है तो भूलकर भी जामुन को खाली पेट ना खाएं।
डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।
Hindi News / Health / Diet Fitness / Jamun with Salt Benefits: क्या जामुन नमक के साथ खा सकते हैं? खाली पेट खाएं या खाने के बाद, डॉ. से जानिए