Delhi Police Bharti: ये होची चाहिए योग्यता
दिल्ली पुलिस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है। साथ ही टाइपिंग में दक्षता भी आवश्यक है। हिंदी टाइपिंग स्पीड 25 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। साथ ही
अंग्रेजी टाइपिंग स्पीड भी 30 शब्द प्रति मिनट है। वैसे भर्ती संबंधित नोटिफिकेशन जारी होने के बाद विस्तृत जानकारी विभाग द्वारा जारी कर दी जाएगी।
Delhi Police Salary: सैलरी और भत्ते
साल 2022 एसएससी भर्ती नोटिफिकेशन मुताबिक दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-4 के अनुसार मासिक वेतन मिलता है। दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल की सैलरी रेंज 25,500 रूपये से 81,100 रूपये प्रति माह तक होती है। इसके अतिरिक्त, अन्य सरकारी कर्मचारियों की तरह हेड कांस्टेबल को भी कई प्रकार के भत्ते दिए जाते हैं। जैसे:महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA) है। साथ ही प्रमोशन की संभावनाएं तो होती ही हैं।