UPSC CSE 2025 Form: इतने पदों पर होगी भर्ती
इस साल सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से कुल 979 पदों पर भर्ती होगी, जिसमें IAS और IPS समेत अन्य सेवाओं के पद शामिल हैं। वहीं, भारतीय वन सेवा परीक्षा के जरिए 150 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर नोटिफिकेशन देखा जा सकता है। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन पोर्टल upsconline.nic.in पर उपलब्ध है।
UPSC CSE Exam 2025: इन विभागों के लिए होगा उम्मीदवारों का चयन
यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 25 मई 2025 को होगा। इस बार भी परीक्षा केंद्र आवंटन के लिए “फर्स्ट एप्लाई, फर्स्ट अलॉट” की नीति लागू की गई है। यानी, पहले आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपने पसंदीदा परीक्षा केंद्र मिलने की संभावना अधिक होगी। सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है: प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू। इन चरणों के माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), रेलवे ग्रुप ए, भारतीय डाक सेवा, भारतीय व्यापार सेवा समेत अन्य केंद्रीय सेवाओं के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।