गुम है किसी के प्यार में (स्टार प्लस )
स्टार प्लस का टीवी शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ 5 साल पहले साल 2020 में शुरू हुआ था। इस शो ने कई सालों तक TRP चार्ट पर राज किया है। बता दें कि भाविका शर्मा और परम सिंह इस शो के लीड हैं, लेकिन कभी अनुपमा को टक्कर देने वाला ये शो अब उतनी TRP नहीं बटोर पा रहा है और यही कारण है कि स्टार प्लस का ये शो बंद हो रहा है।
लाफ्टर शेफ्स 2 (कलर्स टीवी)
कुकिंग के साथ कॉमेडी का तड़का लगाने वाला शो ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ भी अब अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। इस मजेदार शो को भारती सिंह होस्ट करती हैं। दरअसल जुलाई के आखिर तक इसका ग्रैंड फिनाले होने वाला है, जिसके बाद ये सीजन खत्म हो जाएगा। शिव शक्ति – तप त्याग और तांडव (कलर्स टीवी)
कलर्स टीवी का पौराणिक सीरियल ‘शिव शक्ति- तप त्याग और तांडव’ भी एक सफल सफर के बाद खत्म हो रहा है। इस शो में भगवान शिव और शक्ति के रिश्ते को बखूबी दिखाया गया था और इसकी कहानी को खूब सराहा गया था, लेकिन अब ये शो जल्द ही बंद होने वाला है।