उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के कादरी गेट थाना क्षेत्र के पांचाल घाट के आश्रम में राघव चतुर्वेदी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। घटना की जानकारी आश्रम के साधु संतों को तब हुई। जब सुबह राघव चतुर्वेदी आरती के लिए नहीं पहुंचे। साधु संतों ने जानकारी प्राप्त की। आश्रम में राघव चतुर्वेदी का शव जमीन में पड़ा मिला। घटना की जानकारी चौधरी गेट थाना पुलिस को दी गई।
क्या कहते है मृतक के भाई?
मृतक राघव चतुर्वेदी के भाई अनुपम चतुर्वेदी ने बताया कि उनके चाचा दिव्यनंद आश्रम के महंत थे। जिनकी मृत्यु 25 दिसंबर 2024 को हो गई थी। इसके बाद राघव चतुर्वेदी को आश्रम का महंत बनाया गया था। आश्रम में रहने वाली एक महिला और पुरुष पर उन्होंने हत्या का आरोप लगाया है। बोले पड़ोसी से भी लड़ाई झगड़ा चल रहा था। हत्या के बाद महिला भी मौके से फरार हो गई है।
क्या कहती है क्षेत्राधिकारी नगर?
क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य इकट्ठा किए हैं। जांच की जा रही है। मोबाइल की कॉल डिटेल की भी जांच की जाएगी। फरार महिला के विषय में भी जानकारी प्राप्त की जा रही है। उन्होंने बताया कि राघव का उपचार चल रहा था। जिसकी दवाइयां भी मिली है। मृतक परिजनों की तहरीर मिलने के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।