scriptMausam update: 24 घंटे बाद पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, पहाड़ी क्षेत्रों में होगी झमाझम बारिश | Mausam update: Western disturbance active after 24 hours, heavy rain in hilly areas | Patrika News
फर्रुखाबाद

Mausam update: 24 घंटे बाद पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, पहाड़ी क्षेत्रों में होगी झमाझम बारिश

Mausam update about Western disturbance आईएमडी ने 9 मार्च के पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) को लेकर अपडेट किया है। जिसके अनुसार पश्चिमी हिमालय क्षेत्र पर इसका असर दिखाई पड़ेगा। मैदानी भाग भी प्रभावित होगा। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अधिकतम तापमान सामान्य से 5.7 डिग्री अधिक रहने की संभावना है।

फर्रुखाबादMar 08, 2025 / 08:51 pm

Narendra Awasthi

बारिश की फाइल फोटो
Mausam update about Western disturbance आईएमडी नाम पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार 9 मार्च को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा। जिसका असर पश्चिमी हिमालय क्षेत्र पर दिखाई पड़ेगा। 13 मार्च से 15 मार्च के बीच पहाड़ी क्षेत्रों में झमाझम बारिश होगी। बर्फ गिरने की भी संभावना है। इस दौरान चलने वाली हवाओं का असर मैदानी भागों पर भी पड़ेगा। तापमान में भी कमी आएगी। न्यूनतम तापमान 4 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। इसके विपरीत कानपुर और उसके आसपास के क्षेत्र में तेज धूप निकलेगी। सीएसए कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अधिकतम तापमान सामान्य से 5.7 डिग्री अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री कम रहने की संभावना है। ‌मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में 16 मार्च तक के तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम में अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहने का अनुमान है।
यह भी पढ़ें

पत्नी की प्रताड़ना से क्षुब्ध प्रोड्यूसर पति ने किया आत्महत्या, OTT पर रिलीज होने वाली है फिल्म

मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश नहीं होगी। रविवार 9 मार्च का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रहने का अनुमान है। उत्तर और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार सेवा चल सकती है। दिन में तेज धूप निकलेगी। रात में भी आसमान साफ रहेगा। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी।‌

कैसा रहेगा फर्रुखाबाद में 10 मार्च से 15 मार्च तक का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार 10 मार्च का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री रहने का अनुमान है। जबकि मंगलवार 11 मार्च का तापमान 18 से 35 डिग्री, बुधवार 12 मार्च को तापमान 19 से 36 डिग्री, गुरुवार 13 मार्च को 19 से 35 डिग्री, शुक्रवार 14 मार्च को 19 से 35 डिग्री, शनिवार 15 मार्च को 19 से 34 डिग्री और रविवार 16 मार्च को 18 से 33 डिग्री तापमान रहने की संभावना है। इस दौरान बारिश नहीं होगी। आसमान में बादलों की आवाज आई बनी रहेगी। ‌

Hindi News / Farrukhabad / Mausam update: 24 घंटे बाद पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, पहाड़ी क्षेत्रों में होगी झमाझम बारिश

ट्रेंडिंग वीडियो