scriptIMD heavy rain alert: आंधी तूफान के साथ जोरदार बारिश की चेतावनी, जानें 5 जुलाई तक का मौसम | IMD heavy rain alert warning with thunderstorm, know weather till July 5 | Patrika News
फर्रुखाबाद

IMD heavy rain alert: आंधी तूफान के साथ जोरदार बारिश की चेतावनी, जानें 5 जुलाई तक का मौसम

IMD heavy rain alert मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में आज बारिश वाला मौसम रहेगा। गरज और चमक के साथ आंधी चलने की संभावना है। रुक रुक कर जोरदार बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। जानते हैं 5 जुलाई तक के मौसम का हाल-

फर्रुखाबादJun 28, 2025 / 03:20 pm

Narendra Awasthi

IMD heavy rain alert मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून आगे की ओर बढ़ रहा है। अगले 24 घंटे में इसका असर दिखाई पड़ने लगेगा। जब 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलेंगी। कहीं पर हल्की-फुल्की तो कहीं जोरदार बारिश होने की संभावना है। फर्रुखाबाद में आज आंधी तूफान के साथ जोरदार बारिश होने की संभावना है। रात में भी बारिश होगी आगामी 29 जून को भी यही स्थिति बनी रहेगी। जब बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। रात में भी जोरदार बारिश होगी। 30 जून को झमाझम बारिश होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें

आईटीआई का विबर्म और टीथर ड्रोन: लगाया गया हाई विजिबिलिटी कैमरा, सेना के लिए उपयोगी

मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 35 डिग्री न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में बादल गरजने के साथ आंधी चलने की संभावना है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 90 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। रात में भी आंधी चलने की संभावना है। 70 प्रतिशत बारिश हो सकती है।

कैसा रहेगा 29 जून का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार रविवार का अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में बादल गरजने के साथ आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। रुक-रुक कर मूसलाधार बारिश हो सकती है। रात में भी बादल गरजने के साथ मूसलाधार बारिश होने की चेतावनी दी गई है।

कैसा रहेगा 2 जुलाई तक का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 30 जून को 27 से 30 डिग्री तापमान के बीच 90 प्रतिशत यानी मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। 1 जुलाई मंगलवार का तापमान 27 से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।‌ इस दौरान 85 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। बुधवार 2 जुलाई को तापमान 28 से 34 डिग्री रहने का अनुमान है श। 50 प्रतिशत बारिश हो सकती है।

कैसा रहेगा 5 जुलाई तक का मौसम?

3 जुलाई बृहस्पतिवार को तापमान 28 से 34 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। 50 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। शुक्रवार 4 जुलाई का तापमान 27 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 60 प्रतिशत बारिश हो सकती है।‌ 5 जुलाई शनिवार का तापमान 27 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 70 प्रतिशत बारिश हो सकती है।

Hindi News / Farrukhabad / IMD heavy rain alert: आंधी तूफान के साथ जोरदार बारिश की चेतावनी, जानें 5 जुलाई तक का मौसम

ट्रेंडिंग वीडियो