उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव ने पूछा कि भागवत कथा कौन कह सकता है? इस पर किसका एक अधिकार है? भाजपा भारत को विकसित और विश्व गुरु बनाने का सपना दिखा रही है। वहीं इस प्रकार की घटनाएं भी सामने आ रही है। इनके खिलाफ बोलने वाले को सनातन विरोधी मान लिया जाता है। वर्चस्व और शोषण करने वाले लोगों की समाज में कोई जगह नहीं होनी चाहिए। एक दूसरे को समाज ने बहकने का काम किया जा रहा है। जातियों को वापस में लड़ाया जा रहा है। इसी साजिश के तहत यादवों को भड़काया गया है।
उत्तर प्रदेश के हालात ठीक नहीं
अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की हालत चिंता जनक है। जो घटनाक्रम हो रहे हैं। वह ठीक नहीं है। बीजेपी धर्म और जाति के नाम पर लोगों को आपस में लड़ा रही है। जो नकारात्मक राजनीति करने वाला है। आज हम आपातकाल को याद कर रहे हैं। लेकिन इस समय भाजपा की अघोषित इमरजेंसी भी चल रही है। उसे भी याद करना चाहिए। आज सच पर पाबंदी है।