scriptUP Crime: पिता ने 8 साल की बेटी के साथ रात भर किया दरिंदगी, सुबह बच्ची का हाल देख कांप गई मां  | Father raped his 8 year old daughter all night in UP | Patrika News
फिरोजाबाद

UP Crime: पिता ने 8 साल की बेटी के साथ रात भर किया दरिंदगी, सुबह बच्ची का हाल देख कांप गई मां 

UP Crime News: फिरोजाबाद में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई  है। एक पिता ने अपने ही बेटी के साथ घिनौना काम किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला ? 

फिरोजाबादMay 01, 2025 / 06:16 pm

Nishant Kumar

UP
UP Firozabad Crime News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के थाना मक्खनपुर के एक गांव की रहने वाली महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने पुलिस से अपने पति की शिकायत की है। उसने बताया कि उसके पति ने अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

संबंधित खबरें

क्या है पूरा मामला ? 

महिला ने बताया की घटना बुधवार यानी 30 अप्रैल 2025 के रात की है। उसकी आठ साल की बच्ची  साथ छत पर सो रही थी। वहीं उसका पिता भी खाट पर सोया हुआ था। पिता ने 8 साल की मासूम बच्ची के साथ रात भर घिनौना काम किया। बच्ची ने शोर करने की कोशिश की तो उसे डराया-धमकाया जिसकी वजह से बच्ची चुप रही। 

सुबह मां को पता चला 

सुबह बच्ची की तबियत बिगड़ने लगी। बच्ची की मां उसे अस्पताल लेकर गई। बच्ची की मां ने जब उससे पुछा कि आखिर उसे हुआ क्या है ? इसपर बच्ची ने पूरी बात बताई। रात की घटना को जानकर महिला हैरान रह गई और अपने पति पर आग बबूला हो गई। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की। 
यह भी पढ़ें

संग जी नहीं सकते-मर तो सकते हैं, घर वालों ने लगाई बंदिश तो प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर दी जान

आरोपी गिरफ्तार 

घटना की सूचना मिलते ही मक्खनपुर थाना प्रभारी निल कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना को समझा और महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

Hindi News / Firozabad / UP Crime: पिता ने 8 साल की बेटी के साथ रात भर किया दरिंदगी, सुबह बच्ची का हाल देख कांप गई मां 

ट्रेंडिंग वीडियो