scriptGonda: गोंडा में अलीगढ़ जैसा मामला शादी से पहले सास दामाद के साथ फरार, पुलिस की जांच में नया मोड़ | Patrika News
गोंडा

Gonda: गोंडा में अलीगढ़ जैसा मामला शादी से पहले सास दामाद के साथ फरार, पुलिस की जांच में नया मोड़

Gonda News: गोंडा जिले में अलीगढ़ जैसा मामला सामने आया है। यहां पर बेटी की शादी से पहले आरोप है कि सास दामाद के साथ फरार हो गई। हालांकि पुलिस की जांच में इस मामले में नया मोड़ आ गया है। 9 मई को बेटी की शादी होनी थी।

गोंडाApr 29, 2025 / 01:32 pm

Mahendra Tiwari

Gonda

प्रतीकात्मक तस्वीर.

Gonda news: अलीगढ़ जैसा एक मामला गोंडा में भी आया है। यहां पर बेटी की शादी से पहले सांस फरार हो गई है। 9 में को बेटी की शादी होनी थी। चर्चाओं के मुताबिक सास होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई है। पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लेकिन अब तक महिला का कोई पता नहीं चल सका है। ना इस बात की पुष्टि हो सकी है। कि वह अपने दामाद के साथ ही गई है। लेकिन सोशल मीडिया से लेकर खबरों की सुर्खियों में इस बात की चर्चा है कि महिला अपने होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई है।
Gonda News: गोंडा जिले के खोडारे थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने अपने बेटी की शादी बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र की एक गांव के रहने वाले युवक के साथ तय हुई थी। 9 मई को शादी होनी थी। लेकिन बेटी की शादी से पहले सास के दामाद के साथ फरार हो जाने की चर्चा अब आम हो गई है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस महिला के गायब होने की गुमशुदगी दर्ज कर पुष्टि कर दी है। लेकिन वह इस बात की पुष्टि नहीं कर रही है। कि महिला अपने दामाद के साथ गई है। या किसी अन्य फिलहाल यह पुलिस के जांच का विषय है।

युवक के घर पुलिस पहुंची तो पता चला घर पर कोई नहीं, परिजनों के मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ

गोंडा जिले के खोड़ारे थानाक्षेत्र की रहने वाली है। महिला के घरवालों ने खोड़ारे थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। उसकी तलाश में परिजन बस्ती के दुबौलिया थाने तक भी पहुंचे। पुलिस युवक के घर गई। तो पता चला कि घर पर कोई नहीं है। युवक के घरवालों ने भी अपना मोबाइल स्वीच ऑफ कर रखा है। प्रकरण की जांच खोड़ारे थाने की पुलिस कर रही है।

शादी भी हो गई कैंसिल परिजनों ने बेटी की शादी दूसरे जगह की तय

बताया जा रहा है कि युवक अपनी होने वाली सास से भी फोन पर रोज बात करने लगा। दोनों में घंटों बातें होने लगी। यह बातें दुल्हन के घरवालों को अजीब लगी। तय हो चुकी शादी को लड़की पक्ष ने कैंसिल कर दिया। जिसकी शादी की तारीख नौ मई तय की गई थी।
यह भी पढ़ें

Pratapgarh: प्रेम में धोखा, युवती ने जिस पर आंख मूंद कर किया भरोसा, वहीं निकला कातिल

खोड़ारे पुलिस की जांच में दामाद के साथ भागने की अब तक नहीं हुई पुष्टि

खोड़ारे पुलिस की जांच में अभी तक कोई ऐसे तथ्य पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। जिससे पुलिस या दावा कर सके की महिला अपने होने वाले दामाद के साथ गई है। खोड़ारे पुलिस ने मामले का तहकीकात किया। महिला का पति पुलिस के साथ बस्ती के रहने वाले लड़के के घर पहुंचा जहां स्पष्ट हुआ कि जिस लड़के को लेकर आरोप लगाया जा रहा है। वह लड़का बीते 3 महीने से चेन्नई में काम कर रहा है। मामले की जानकारी पाने के बाद उसने महिला का नाम अपने साथ जोड़ने को लेकर आपत्ति जताते हुए। बस्ती के लिए रवाना होने की बात कही है।

Hindi News / Gonda / Gonda: गोंडा में अलीगढ़ जैसा मामला शादी से पहले सास दामाद के साथ फरार, पुलिस की जांच में नया मोड़

ट्रेंडिंग वीडियो