Gonda News:
गोंडा जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला उषा देवी के बेटी की शादी बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के रहने वाले रामस्वरूप के साथ तय हुई थी। किसी कारण बस यह शादी टूट गई। परिजन ने बेटी की दूसरी शादी तय कर ली। 9 में को शादी होनी थी। शादी टूट जाने के बाद भी रामस्वरूप की बात उषा देवी से होती रही। दोनों के बीच इतना मधुर संबंध हो गया कि 25 अप्रैल को महिला अपने घर से निकली और रामस्वरूप के साथ चली गई। पूरे दिन वापस न लौटने पर पति ने पत्नी के गायब होने की पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद गोंडा पुलिस ने महिला की तलाश तेज कर दी।
पुलिस के डर दोनों ने बस्ती के दुबौलिया थाने पहुंच गए
पुलिस ने महिला की तलाश तेज किया तो घबराकर मंगलवार को दोनों बस्ती के दुबौलिया थाना पहुंच गए। बस्ती पुलिस ने गोंडा पुलिस को सूचना दी। इसके बाद गोंडा पुलिस जाकर महिला उषा देवी को वहां से थाने लाई। जहां पर महिला से पूछताछ के बाद पुलिस ने पति को सौंप दिया।
पति बोला- पत्नी की दिमागी हालत ठीक नहीं
उषा देवी के पति कृष्ण का कहना है कि हमारी पत्नी की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। वह 25 अप्रैल को सुबह 7 बजे घर से चली गई। बस्ती जिले की दुबौलिया थाने की पुलिस ने बरामद करके थाने लाई। वहां से हम लोग लेकर के यहां पर आए हैं। उषा के पति ने दावा किया है मेरी पत्नी को लेकर फर्जी तरीके से अफवाह फैलाई जा रही है। जिस युवक पर आरोप लगा है उससे शादी कैंसिल कर दी है। अब दूसरे लड़के के साथ 9 मई को मेरी बेटी की शादी है। Gonda: गोंडा में अलीगढ़ जैसा मामला शादी से पहले सास दामाद के साथ फरार, पुलिस की जांच में नया मोड़
अपर पुलिस अधीक्षक बोले- महिला को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया
अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि महिला के पति कृष्ण कुमार ने 25 अप्रैल को सूचना दी। कि उसकी पत्नी घर से बिना बताए कहीं चली गई है। जिस पर गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में महिला को बस्ती के दुबौलिया थाने से बरामद किया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि महिला अब अपने पति के साथ वापस घर जाना चाहती है। महिला को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।