Gonda News:
गोंडा पुलिस लाइन में बीते रविवार से पुलिस भर्ती परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों का को जेटीसी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल लगातार प्रशिक्षण की मानीटिंग कर रहे है। प्रशिक्षण के दूसरे दिन कैडेट्स की नियुक्ति पत्रावलियों का सत्यापन किया जा रहा था। इस दौरान एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। प्रशिक्षण में सम्मिलित कुल अभ्यर्थियों की संख्या 727 होनी चाहिए थी। लेकिन मौके पर प्रशिक्षण लेने वालों की संख्या 728 पायी गयी। पुलिस ने व्यापक रूप से जांच पड़ताल करते हुए उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया। तो पूरे मामले का खुलासा हुआ है। व्यक्तिगत रूप से सभी अभ्यार्थियों के अभिलेखों का सत्यापन किया गया तो पता चला कि कैडेट शुभम सिंह पुत्र उदयभान सिंह निवासी जलालपुर घई पोस्ट सुल्तानपुर बढाईया थाना गदागंज जनपद रायबरेली का नियुक्ति पत्र फर्जी है। पुलिस अधिकारियों ने आरोपी के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
अपर पुलिस अधीक्षक बोले- आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया
अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय ने बताया कि पुलिस लाइन में चल रहे जेटीसी प्रशिक्षण में सम्मिलित सभी कैडेट्स के व्यक्तिगत पत्रावली का सत्यापन किया जा रहा था। इस दौरान प्रशिक्षण में सम्मिलित एक कैडेट्स शुभम सिंह पुत्र उदयभान सिंह निवासी जलालपुर घई सुल्तानपुर बढाईया थाना गदागंज जनपद रायबरेली का नियुक्ति पत्र फ़र्ज़ी पाया गया। उपरोक्त के खिलाफ जेटीसी प्रशिक्षण प्रभारी द्वारा दी गई। तहरीर के आधार पर नगर कोतवाली में सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कराया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।