UP Rains: आज रात से दिखेगा मानसून का रौद्र रूप, 29, 30, 1,2, इन जिलों में मूसलाधार बारिश 40 से 50 KM की रफ्तार से हवाएं
UP Rains: मानसून तेजी से सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग ने आज रात से इन जिलों में लगातार चार दिनों तक बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के साथ कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिर सकती है।
UP Rains: यूपी में मानसून तेजी से सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग ने 29 जून से लेकर 2 जुलाई तक मूसलाधार बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मौसमी परिस्थितियों बिल्कुल अनुकूल है। ऐसे में लगातार चार दिनों तक पूरब से लेकर पश्चिम तक बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के चलने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।
UP Rains: मौसम विभाग ने आज रात यानी 29 जून से लगातार 2 जुलाई तक यूपी में भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है। पिछले दो दिन गुरुवार व शुक्रवार और शनिवार को गोंडा सहित आसपास के जिलों में तेज धूप ने उमसभरी गर्मी बढ़ा दी। लेकिन रात से मौसम सुहावना हो गया है। लेकिन इससे गर्मी से अभी कोई राहत नहीं मिली। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार से अगले चार दिनों तक गोंडा समेत पूरब और पश्चिम के 40 से अधिक जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा भी चलने का पूर्वानुमान है। तेज धूप के चलते गोंडा में दिन का तापमान करीब तीन डिग्री वृद्धि के साथ 37.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। तापमान की बात करें तो शनिवार को यूपी का लखीमपुर खीरी सबसे गर्म शहर रहा यहां पर अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस तरह पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से लेकर 29.4 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया। इस तरह आगरा में अधिकतम तापमान 36.8 अलीगढ़ में 34.2, अयोध्या में 36. 7 डिग्री सेल्सियस, आजमगढ़ और बहराइच में 35 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
0आज रात से इन जिलों में 4 दिनों भारी बारिश, 40 से 50 KM की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान
गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर,प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, एवं आसपास के इलाकों में 5 दिनो तक तूफानी हवाओं के साथ बारिश कुछ इलाकों में वज्रपात होने की संभावना है। इन जिलों में 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा भी चलेगी। बारिश का सिलसिला 2 जुलाई तक जारी रह सकता है।
Hindi News / Gonda / UP Rains: आज रात से दिखेगा मानसून का रौद्र रूप, 29, 30, 1,2, इन जिलों में मूसलाधार बारिश 40 से 50 KM की रफ्तार से हवाएं