शहर में बड़े पैमाने पर चल रहा था देह व्यापार का खेल
पुलिसिया छापेमारी में देह व्यापार का बड़ा रैकेट पकड़ में आने पर शाहपुर के थानाध्यक्ष नीरज राय की ओर से जीडीए को पत्र लिखकर इस भवन के ऊपरी तल पर अवैध रूप से हुक्का बार संचालित होने की जानकारी दी गई थी। यह भी बताया गया था कि 10 जनवरी पुलिस ने छापा मारा था। देह व्यापार व गैंग रेप की पुष्टि हुई थी। उसके बाद फ्लाई इन होटल व रेस्टोरेंट के मालिक अनुराग सिंह, हुक्का बार संचालक अनिरुद्ध ओझा, आदित्य व उसके एक अन्य साथी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।इस मामले में पुलिस गैंगेस्टर की कार्रवाई कर रही है। अनिरुद्ध ओझा के मोबाइल फोन की जांच कर इस धंधे में जुड़े 3 अन्य युवकों को गिरफ्तार किया गया। उनके फोन से 70 से अधिक लड़कियों के मोबाइल नम्बर व नाम मिले। वाट्सएप चैट से यह बात पता चली कि वाट्सएप के जरिये ही लड़कियों की फोटो व रेट साझा किए जाते हैं। इस मामले में 5 होटलों की भी संलिप्तता सामने आई है। इनमें पादरी बाजार का एक व गीडा क्षेत्र के 4 होटल शामिल हैं।