scriptराष्ट्र की रक्षा व उन्नति के लिए बेटियां भी सजग होकर कार्य कर रही हैं: शशि, क्षेत्र प्रचारिका | Patrika News
गोरखपुर

राष्ट्र की रक्षा व उन्नति के लिए बेटियां भी सजग होकर कार्य कर रही हैं: शशि, क्षेत्र प्रचारिका

राष्ट्र सेविका समिति की सेविकाओं ने शहर में पथ संचलन निकाला। समाज जनों ने पथ संचलन का कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। ‘वंदे मातरम‘ और ‘भारत माता की जय‘ के गगनभेदी उद्घोष से गूंज उठा। राष्ट्र सेविका समिति काशी व गोरक्ष प्रांत का 15 दिवसीय प्रवेश व प्रबोध वर्ग का आयोजन 05 जून 2025 से एसवीएम पब्लिक स्कूल, चिउहटा मनीराम में किया जा रहा है। वर्ग में 200 सेविकाएँ प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। वर्ग का समापन 19 जून को होगा।

गोरखपुरJun 17, 2025 / 08:00 pm

anoop shukla

Up news, RSS, VHP, BJP, gorakhpur

फोटो सोर्स: पत्रिका, गोरखपुर में राष्ट्र सेविका समिति की सेविकाओं का पथ संचलन

गोरखपुर में राष्ट्र सेविका समिति पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के गोरक्ष प्रान्त व काशी प्रान्त के प्रवेश /प्रबोध शिक्षा वर्ग में 25 जिलों से प्रशिक्षण के लिए आई सेविकाओं ने मंगलवार शाम महात्मा गांधी इण्टर कॉलेज से पथ संचलन निकाला। जिसमें 300 बहनों ने संचलन में घोष के साथ कदम- ताल मिलाते हुए पूर्ण गणवेश में सहभाग किया।

संबंधित खबरें

यह भी पढ़ें

भगवान चित्रगुप्त पर टिप्पणी कर बुरे फंसे कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा, मांगनी पड़ी माफी

संचलन के दौरान जयघोष से हुआ स्वागत

संचलन महात्मा गांधी इण्टर कॉलेज से प्रारंभ होकर टाउनहॉल, कचहरी चौक, गोलघर, गणेश चौक, सिनेमा रोड विजय चौक, से बैंक रोड होते हुए पुनः महात्मा गांधी इण्टर कॉलेज में संपन्न हुआ। संचलन के दौरान कई स्थानों पर सामाजिक संस्थाओं से जुड़े संगठनों ने पुष्प वर्षा कर भारत माता की गगनभेदी जयघोष से स्वागत किया।

15 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ

वर्ग कार्यवाहिका माया पाण्डेय ने बताया कि राष्ट्र सेविका समिति का 15 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग एसवीएम पब्लिक स्कूल चिउटहां मानीराम में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें शारीरिक और मानसिक विकास के लिए सुबह से शाम तक अनेक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है।

आज के युग में बेटियां किसी भी क्षेत्र में कम नहीं

संचलन से पूर्व समिति की क्षेत्र प्रचारिका शशि ने सेविकाओं को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग व्यक्तित्व को निखारने के साथ शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक विकास करता है। देश की परिस्थितियों को देखते हुए महिलाओं, बेटियों को हर क्षेत्र में पारंगत होना चाहिए। आज के युग में बेटियां किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है। राष्ट्र की रक्षा व उन्नति के लिए बेटियां भी सजग होकर कार्य कर रही हैं।

बेटियों पर समाज की दोहरी जिम्मेदारी

उन्होंने कहा कि बेटियों पर समाज की दोहरी जिम्मेदारी है। उसे दोनों जिम्मेदारियों को कर्तव्य और निष्ठा से पालन करना होगा। इसी में उनका गौरव है। युवतियों और किशोरियों को मातृत्व के गुणों का विकास करते हुए राष्ट्र निर्माण में भी जुटना है। ईश्वर द्वारा प्रदान किए गुणों को विकसित करते हुए अपने व्यक्त्वि का विकास ही सच्चे अर्थों में महिला शक्ति जागरण है।

इनकी रही उपस्थिति

इस दौरान मुख्य रूप से सुनीता हल्देकर अखिल भारतीय सह कार्यवाहिका, के सीता अक्का अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख, अंजू सिंह प्रवेश वर्ग की वर्गाधिकारी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरक्ष प्रांत के प्रांत संचालक डॉक्टर महेंद्र अग्रवाल, प्रांत व्यवस्था प्रमुख हरे कृष्ण, विभाग प्रचारक अजय नारायण, विभाग कार्यवाह संजय, भाग प्रचारक मनीष सहित अन्य उपस्थित रहे।

Hindi News / Gorakhpur / राष्ट्र की रक्षा व उन्नति के लिए बेटियां भी सजग होकर कार्य कर रही हैं: शशि, क्षेत्र प्रचारिका

ट्रेंडिंग वीडियो